पटियाला के गुरुद्वारा में महिला की गोली मारकर हत्या, सरोवर के पास पी रही थी शराब

पटियाला के गुरुद्वारा में महिला की गोली मारकर हत्या, सरोवर के पास पी रही थी शराब

Woman Shot Dead

Woman Shot Dead

Woman Shot Dead: पंजाब में पटियाला के गुरुद्वारा में बेअदबी मामले में एक श्रद्धालु ने रविवार रात 10 बजे एक महिला की गोली मारकर हत्या (Shot dead) कर दी। आरोप है कि महिला गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के परिसर में सरोवर के पास शराब पी रही थी। गोलीबारी में एक सेवादार भी घायल हो गया। आरोपी का नाम निर्मलजीत सिंह (Nirmaljit Singh) है और पटियाला का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं, मृतक महिला का नाम परविंदर कौर (32) है। वह गुरुद्वारे के अंदर शराब पी रही थी। तभी गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश भी की। वे महिला को गुरुद्वारे के मैनेजर के कमरे में पूछताछ के लिए ले जाने की कोशिश कर रहे थे। तब उसने शराब की बोतल से कर्मचारियों पर हमला किया।

आरोपी ने 5 फायर किए, 3 गोली महिला को लगीं (The accused fired 5 shots, 3 bullets hit the woman)

सेवादार महिला से पूछताछ कर रहे थे कि तभी आरोपी निर्मलजीत वहां आ गया और उसने फायरिंग शुरू कर दी। निर्मलजीत ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से 5 फायर किए। महिला को तीन गोलियां लगीं, जबकि सेवादार सागर कुमार को भी एक गोली लगी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सागर को रजिंद्रा अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उसके पेट में गोली लगी है।

कत्ल के बाद सरेंडर किया (surrendered after killing)

अनाज मंडी थाने के SHO ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की रिवाल्वर भी जब्त कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने कत्ल के बाद सरेंडर कर दिया। पुलिस तथ्यों की जांच के लिए CCTV खंगाल रही है।

आरोपी का कुछ समय पहले ही हुआ पत्नी से तलाक (The accused got divorced from his wife some time ago)

आरोपी के करीबियों का कहना है कि निर्मलजीत सिंह सैनी का कुछ समय पहले ही पत्नी से तलाक हुआ था। तलाक के बाद से ही वह तनाव में रहता था और रेगुलर गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए आ रहा था।

यह पढ़ें:

आरोपित आजादबीर की मौजूदगी में रिक्रिएट हुआ श्री हरमंदिर साहिब में हुए धमाके का सीन

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा सरकारी आई.टी.आई. रूपनगर में इंस्टीट्यूट ऑफ ऑटोमोटिव और ड्राइविंग स्किल्ज़ का उद्घाटन

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में पंजाब में हुई भारी वोटो की जीत का जश्न मनाया