राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 60 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां

राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 60 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां

1000259616

Major administrative reshuffle in Rajasthan Police

Major administrative reshuffle in Rajasthan Police,  राजस्थान में राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले पर 10 जुलाई तक छूट थी. अब फिर से ट्रांसपर रोक लग गई है. तबादले पर छूट के आखिरी दिन यानी 10 जुलाई को प्रदेश में अलग-अलग विभागों में बड़ी संख्या में ट्रांसफर हुए. पुलिस महकमे से लेकर PHED, डिस्कॉम, सहकारिता और पंचायती राज में बड़े स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं. राजस्थान में एक साथ 925 पुलिस कॉन्स्टेबल के भी ट्रांसफर हुए. अब पुलिस महकमे में ट्रांसफर की एक और लिस्ट सामने आई है. 

डीजीपी ऑफिस से ट्रांसफर की लिस्ट आई

10 जुलाई यानी शुक्रवार को ही पुलिस 60 पुलिस इंस्पेक्टर के ट्रांसफर किए गए हैं. डीजीपी कार्यालय की तरफ से जारी आदेश में 60 पुलिस निरीक्षकों के तबादले हुए हैं. इससे पहले गुरुवार देर रात प्रदेश में 49 अत‍िर‍िक्‍त पुल‍िस अधीक्षक (ASP) के ट्रांसफर हुए हैं, जबकि हनुमानगढ़ जिले से 9 उपनिरीक्षक और 41 सहायक उप निरीक्षक, 24 हेड कॉन्स्टेबल और 31 कॉन्स्टेबल तबादले की लिस्ट सामने आई. 

पुलिस महकमे में ट्रांसफर की लिस्ट सामने आने के बाद कई महत्वपूर्ण जिलों और अपराध अनुसंधान शाखाओं के कमान अधिकारी रातों-रात बदल दिए गए हैं. गुरुवार को आई लिस्ट के बाद जयपुर कम‍िश्‍नरेट के अंदर 6 एड‍िशनल डीसीपी स्‍तर के अध‍िकार‍ियों को नई जिम्‍मेदारी म‍िली. 

यहां देखें 60 पुलिस इंस्पेक्टर के ट्रांसफर की लिस्ट