बद्दी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, मामला दर्ज

बद्दी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, मामला दर्ज

1000259586

Tragic road accident in Baddi: Youth killed after being hit by a tractor

बद्दी  11, जुलाई (विक्रम ठाकुर ) Tragic road accident in Baddi: Youth killed after being hit by a tractor, पुलिस थाना बरोटीवाला में एक सड़क दुर्घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता एवं मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता रविन्द्र कुमार निवासी भटौलीकलां ने बताया कि आज दिनांक 11 जुलाई 2026 की सुबह वह अपनी कार से सिक्का होटल की ओर जा रहे थे। पिडिलाइट कंपनी, भटौलीकलां के मुख्य द्वार के समीप उनके आगे चल रहे एक मोटरसाइकिल सवार को सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने कथित रूप से तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को तत्काल M-KARE अस्पताल, भटौलीकलां पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आर्यन ठाकुर, उम्र 19 वर्ष निवासी भटौलीकलां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस थाना बरोटीवाला में ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, साक्ष्य संकलन एवं अन्य अन्वेषण कार्यवाही की जा रही है।