वियतनाम में दर्दनाक स्पीडबोट हादसा, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

वियतनाम में दर्दनाक स्पीडबोट हादसा, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

1000259591

Tragic speedboat accident in Vietnam; 15 Indian tourists dead

नई दिल्ली। Tragic speedboat accident in Vietnam; 15 Indian tourists dead, वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास स्पीडबोट हादसे में 15 पर्यटकों की मौत हो गई है। इन हादसे में जान गंवाने वाले सभी 15 पर्यटक भारतीय हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है और कहा, 'भारत के तरफ से हर संभव मदद दी जा रही है।' वियतनाम में भारतीय दूतावास ने अपना इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम भी एक्टिवेट कर दिया है।

पीएम मोदी ने वियतनाम हादसे पर जताया दुख

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।'

पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'घायल बचे लोगों के जल्द ठीक होने की मैं प्रार्थना करता हूं। हमारा दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। हमारे अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के भी लगातार संपर्क में हैं।'

वियतनाम में 15 भारतीय की मौत

न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नाव होन मे रुट द्वीप से एन थोई बंदरगाह जा रही थी, तभी किनारे से लगभग 400 मीटर दूरी पर पलट गई। स्पीडबोट में 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू सदस्य सवार थे।

वियतनामी न्यूज आउटलेट VnExpress ने बताया कि हादसे के समय समुद्र में हालात खराब थे। वियतनाम में भारतीय दूतावास ने भी इस हादसे की पुष्टि की थी।

वियतनाम के अधिकारियों ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिनमें 13 पुरुष और 2 महिलाएं थीं। पर्यटकों में तेलुगु राज्यों के सात लोग शामिल थे।

21 लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 17 यात्री और 4 क्रू मेंबर हैं। बचे हुए लोगों में से दो की हालत गंभीर है और उनका इलाज जारी है।

खोज और बचाव अभियान पूरा हो चुका है और वियतनाम के अधिकारियों ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है। खराब मौसम, समुद्र में तेज लहरें और संभवतः किसी तकनीकी खराबी को दुर्घटना के संभावित कारणों के तौर पर देखा जा रहा है।