Three Injured After Electric Current

वृंदावन के राधावल्लभ मंदिर में रेलिंग में उतरा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे

bake

Three Injured After Electric Current

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित प्रसिद्ध वृंदावन राधावल्लभ मंदिर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर परिसर की लोहे की रेलिंग में अचानक बिजली का करंट दौड़ गया।

इस हादसे में बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी हरीश शर्मा समेत तीन लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

गंभीर रूप से घायल सिपाही हरीश शर्मा को तत्काल रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। सीओ सदर के अनुसार, रेलिंग को छूते ही सिपाही करंट की चपेट में आ गए थे। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

वहीं, अन्य दो घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंदिर परिसर में करंट आने की यह पहली घटना नहीं है। उनका कहना है कि पहले भी इस तरह की शिकायतें की गई थीं, लेकिन मंदिर प्रबंधन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए।