ECI Adds Parents’ Electoral History

मतदाता पंजीकरण नियमों में बड़ा बदलाव, अब Form-6 में देनी होगी माता-पिता के चुनावी रिकॉर्ड की जानकारी

eee

ECI Adds Parents’ Electoral History

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने देशभर में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के बीच नए मतदाताओं के पंजीकरण संबंधी नियमों में अहम बदलाव किया है। आयोग ने Form 6 में एक नया सेक्शन जोड़ते हुए अब आवेदकों से उनके माता-पिता या परिवार के पूर्व चुनावी रिकॉर्ड की जानकारी भी मांगनी शुरू कर दी है।

चुनाव आयोग का यह कदम पिछले विशेष पुनरीक्षण अभियानों के दौरान सामने आई चुनौतियों और विवादों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष 10 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चलाए गए SIR अभियान के दौरान 5.58 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे।

इतने बड़े स्तर पर नाम हटने का प्रभाव उनके परिवारों, विशेषकर नए मतदाताओं पर भी पड़ा। उदाहरण के तौर पर, पश्चिम बंगाल में अप्रैल 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले लगभग 27 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हट जाने के कारण वे मतदान नहीं कर सके। इस संबंध में बड़ी संख्या में शिकायतें अब भी लंबित बताई जा रही हैं।

इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने नए Form 6 में यह अतिरिक्त सेक्शन शामिल किया है, ताकि नए मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाई जा सके।