श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी की पावन रथ यात्रा भव्य और शानदार होगी- नित्यानंद राऊत
The Sacred Rath Yatra of Lord Jagannath Mahaprabhu
फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री जगन्नाथ सांस्कृतिक केन्द्र सेक्टर-15ए द्वारा निकाली जाने वाली श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी की पावन रथ यात्रा की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। मंदिर के प्रधान नित्यांनंद राऊत, महासचिव अनिल साहु की टीम इस आयोजन को यादगार और सफल बनाने के लिए दिन रात एक किए हुए है। प्रधान नित्यानंद राऊत ने बताया कि वीरवार 16 जुलाई को शाम 4 बजे सुन्दर और खुशबुदार फूलों से सजी रथ यात्रा मंदिर प्रांगण से पूरे रीति रिवाजों से प्रस्थान करेगी और सेक्टर-17 लेबर चौक के पास जाएगी,जहां वे अपनी मासी के घर पूरे 9 दिन रूकेगें। उसके पश्चात 24 जुलाई को वे वापिस रळा पर मंदिर पहुंचेगी। उन्होनें बताया कि पूरे रास्ते रथ यात्रा की सुरक्षा चांक चोबंद रहेगी और सीसीटी से भी पूरी निगरानी रखी जाएगी। उन्होनें बताया कि श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी की पावन रथ यात्रा भव्य और शानदार होगी और इस रथ यात्रा में केन्द्रीय मंत्री,विधायक,प्रशासनिक अधिकारी,उद्योगपति पार्षद और शहर के गणमान्य लोग व भक्त शामिल होकर प्रभु जगन्नाथ के रथ को खीचंकर उनसे आर्शीवाद लेगें।