Delhi Three Shooters Arrest: 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 3 शूटर अरेस्ट; दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 3 शूटर अरेस्ट; दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, शूटरों का नेटवर्क विदेश तक फैला, पास से मिले हथियार

Delhi Police Arrested Three Shooters For Extortion Crime News

Delhi Police Arrested Three Shooters For Extortion Crime News

Delhi Three Shooters Arrest: दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 शूटर गिरफ्तार किए हैं. जिनकी पहचान अभिनव सिंह (उर्फ मोटा, उर्फ ​​आकाश), विवेक यादव, और शिव गोविंद के रूप में हुई है. इनमें से 2 शूटर आजमगढ़ के रहने वाले हैं और एक दिल्ली का है. गिरफ्तारी के साथ ही इनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं. तीनों शूटरों की गिरफ्तारी 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में हुई है. शूटर लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग और विदेश में बैठे अनिल पंडित से जुड़े हुए बताये जा रहे हैं.

दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी सफलता

कुख्यात शूटरों का पकड़ा जाना दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है. दिल्ली नॉर्दर्न रेंज के जॉइंट सीपी विजय सिंह ने बताया कि एक कारोबारी से ये 5 करोड़ की रंगदारी मांग रहे थे. रंगदारी मांगने के लिए जब कॉल आया तो उसने खुदको हैरी बॉक्सर बताया. जिससे रंगदारी माँगी जा रही थी. उसे उसके घर के आसपास की रेकी किए जाने की तस्वीरें भी भेजी गईं. ताकि उसे डराया जा सके. जॉइंट सीपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद दिल्ली पुलिस लगातार अपनी तेज कार्रवाई में जुटी हुई थी और तीनों शूटरों की गिरफ्तारी कर ली गई.

बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे

बताया जा रहा है कि पकड़े गए शूटर कई आपराधिक मामलों में वॉन्टेड थे, ये पहले भी रंगदारी मांगने और टारगेट शूटिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. हालाँकि दिल्ली पुलिस शूटरों की क्राइम कुंडली खंगाल रही है. इन दिनों भी ये शूटर दिल्ली में बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. इन शूटरों का नेटवर्क विदेश तक फैला है और वहीं से मिलने वाले निर्देश के आधार पर ये अपराध को अंजाम देने की योजना बनाते थे. दिल्ली पुलिस इनसे पूछताक्ष कर आगे और बदमाशों की गिरफ्तारी कर सकती है.