मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी; कॉल पर 'दाऊद' का नाम लिए जाने की खबर, पुलिस के हाथ-पांव फूले, जांच तेज

 Mumbai Taj Hotel Bomb Threat Police Search Operation Breaking News

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat Police Search Operation Breaking News

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: मुंबई के ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. जिसके बाद मुंबई पुलिस के हाथ-पांव फूल गए. धमकी आते ही तेजी से ताज होटल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. पूरे ताज होटल में चप्पे-चप्पे पर तलाशी ली गई. राहत की बात ये है कि घंटों चले सर्च ऑपरेशन में फिलहाल कोई बम नहीं मिला है. धमकी आने के बाद ताज होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्टाफ को भी अलर्ट रहने को कहा गया है. पुलिस पूरी मुस्तैदी से नजर रख रही है और पूरे मामले में जांच शुरू कर दी गई है.

मुंबई के ताज होटल को किसने दी बम से उड़ाने की धमकी?

बताया जा रहा है कि मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी सीधा पुलिस के पास ही आई. रात करीब 12 बजे, नवी मुंबई पुलिस को एक कॉल आया जिसमें कहा गया कि मुंबई के ताज महल पैलेस होटल को उड़ा दिया जाएगा. जिसके बाद नवी मुंबई पुलिस ने तुरंत मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी. इसके बाद, मुंबई पुलिस ने पूरे ताज होटल की अच्छी तरह से जांच की. मुंबई पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कॉल किसने किया और कहां से आया? वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार यह जानकारी भी मिल रही है कि पुलिस के पास जो धमकी भरा कॉल आया उस कॉल पर अंडरवर्ल्ड डॉन Dawood Ibrahim का नाम भी लिया गया.

मुंबई 26/11 हमला याद है

बता दें कि सुरक्षा के लिहाज से मुंबई ताज महल पैलेस होटल बेहद संवेदशील है. पाकिस्तानी आतंकियों की इस पर नजर रहती है. आपको मुंबई 26/11 हमला तो याद ही होगा. जब 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने मुंबई के कई स्थानों पर हमले किए, जिनमें ताज महल पैलेस होटल प्रमुख निशानों में से एक था. होटल में आतंकवादियों ने लोगों को बंधक बनाकर रखा. कई घंटों तक गोलीबारी, विस्फोट की घटनाएं हुईं। इसके बाद सुरक्षा बलों के लंबे अभियान के बाद आतंकियों को मार गिराया गया और होटल से लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

मुंबई के इस आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हुई और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। 26/11 का हमला भारत के इतिहास के सबसे भयावह आतंकवादी हमलों में से एक माना जाता है और इसके बाद देश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया. यही कारण है कि अब जब फिर से मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है तो पुलिस कोई कोताही नहीं बरत रही. जांच-पड़ताल तेजी से की जा रही और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.