Chandigarh: चंडीगढ़ में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; सोमवार सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक इन रास्तों पर आवाजाही करने से बचें

चंडीगढ़ में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; सोमवार सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक इन रास्तों पर आवाजाही करने से बचें, रहेगा डायवर्जन

Chandigarh 13 July Monday Traffic Advisory Roads Close Update

Chandigarh 13 July Monday Traffic Advisory Roads Close Update

Chandigarh Traffic Advisory: चंडीगढ़ पुलिस ने सोमवार (13 जुलाई) के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. जारी एडवाइजरी के अनुसार, इस दिन सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक शहर के विभिन्न रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. यानि आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रखी जा रही है. चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि शहर में खास इंतजामों को देखते हुए कुछ रास्तों पर गाड़ियों का ट्रैफिक डायवर्ट/प्रतिबंधित किया जा रहा है. दरअसल कल भी किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने निकलेंगे.

चंडीगढ़ में लोग इन रास्तों पर निकलने से बचें

हिमालयन मार्ग पर सेक्टर 51/52 लाइट पॉइंट से ISBT सेक्टर 43 चौक, सेक्टर 34-35/43-44 चौक (साउथ एंड चौक) से सेक्टर 21-22/34-35 चौक (पिकाडिली चौक) और अरोमा लाइट पॉइंट समेत इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट/प्रतिबंधित रहेगा.

सी प्रकार दक्षिण मार्ग पर सेक्टर 21-22/34-35 चौक (पिकाडिली चौक) से सेक्टर 20/21-33/34 चौक तक, जिसमें किसान भवन चौक और सेक्टर 20/30-32/33 चौक (गुरुद्वारा चौक) शामिल हैं. इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट/प्रतिबंधित रहेगा.

इसी तरह सरोवर पथ पर सेक्टर 20/21-33/34 चौक, सेक्टर 33/34-44/45 चौक, सेक्टर 44/45-50/51 चौक (गौशाला चौक), सेक्टर 50/51 चौक से मोहाली बैरियर तक जिसमें सेक्टर 20/21 लाइट पॉइंट और सेक्टर 45-46/49/50 चौक शामिल हैं. इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट/प्रतिबंधित रहेगा.

लोग वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे ऊपर दिए गए समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. साथ ही चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर रियल-टाइम अपडेट फॉलो करते रहें. वहीं ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि, ट्रैफिक डायवर्जन/प्रतिबन्ध आम जनता को होने वाली किसी भी परेशानी के लिए बहुत खेद है. चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस आम जनता से पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील करती है.

पहले ही अलर्ट कर देती है चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस जितनी सड़कों पर एक्टिव है उतनी ही सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हो रखी है. चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस शहर में रस्तों के बंद होने या सड़कों पर कोई और समस्या, जिससे ट्रैफिक में रुकावट पैदा हो रही है. उस बारे में सोशल मीडिया पर लोगों को पहले ही अलर्ट कर देती है, ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े. अभी इससे पहले 10 जुलाई को भी चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए एडवाइजरी जारी की थी. किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए सेक्टर-34 से मटका चौक तक भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी.

 Chandigarh 13 July Monday Traffic Advisory Roads Close Update