पंजाब में SIR अभियान को रफ्तार, दो दिवसीय विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक मतदाताओं ने जमा किए गणना प्रपत्र

undefined

Over 30 Lakh Enumeration Forms Submitted During Punjab’s Two-Day Special Voter Revision Camps

तदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत पंजाब भर में आयोजित दो दिवसीय विशेष शिविरों को व्यापक जनभागीदारी मिली। राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर 11 और 12 जुलाई, 2026 को आयोजित शिविरों के दौरान 30 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र (Enumeration Forms) भरकर जमा कराए।

पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि ये विशेष शिविर सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित किए गए, जहां मतदाताओं ने अपने भरे हुए गणना प्रपत्र संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) के पास जमा किए।

उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्र करने का अभियान अभी भी जारी है और यह 24 जुलाई, 2026 तक चलेगा। पिछले 18 दिनों में राज्यभर से 1.30 करोड़ से अधिक मतदाता अपने गणना प्रपत्र जमा कर चुके हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उन सभी पात्र मतदाताओं से अपील की, जिन्होंने अभी तक अपने प्रपत्र जमा नहीं कराए हैं, कि वे बिना देरी अपने संबंधित BLO से संपर्क कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर गणना प्रपत्र जमा करें।

उन्होंने कहा कि 3 अगस्त, 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम शामिल सुनिश्चित करने के लिए समय पर गणना प्रपत्र जमा करना आवश्यक है।