Punjab Sukhbir Badal statement on Exit Poll

पंजाब: परिणाम आने से पहले बेचैनी... एग्जिट पोल पर अकाली नेता सुखबीर बादल का बड़ा बयान, इधर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कही ऐसी बात

Punjab Sukhbir Badal statement on Exit Poll

Punjab Sukhbir Badal statement on Exit Poll

Assembly Election -2022 Result : पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को वोट पड़े थे। पंजाब के करीब 64 फीसदी लोगों ने वोटिंग में हिस्सा लिया था| और अब जनता के साथ-साथ नेताओं को परिणाम का बेसब्री से इन्तजार है| खासकर नेताओं में ज्यादा बेचैनी देखी जा रही है| इधर, परिणाम के पहले अगर पंजाब में एग्जिट पोल के आंकड़ों की बात करें तो इसके अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बना रही है| जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस रहने वाली है और तीसरे पायदान पर अकाली दल| और इसके पीछे बाकि अन्य| मगर देखने में आ रहा है कि एग्जिट पोल पर वो पार्टियां कतई विश्वास नहीं कर रही हैं जो एग्जिट पोल में हारती हुयी दिख रही हैं| जहां अकाली नेता सुखबीर बादल ने तो एग्जिट पोल को लेकर बड़ा बयान भी दे डाला है|

यह पढ़ें - अभी जिंदा कर देता हूं... लाश लाओ, मुर्दाघर पहुंच तांत्रिक ने पकड़ ली अजब जिद, फिर जो हुआ...

 

अकाली नेता सुखबीर बादल ने एग्जिट पोल के नतीजे पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि कोई भी पंजाबी एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता है| ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल पर रोक लगनी चाहिए। एग्ज़िट पोल को बैन कर देना चाहिए| बादल ने कहा कि एग्जिट पोल में गलत ही परिणाम दिखाया जाता है| एग्ज़िट पोल में कुछ और दिखा रहे होते हैं और असल में परिणाम कुछ और होता है| ऐसा कई बार देखने में आया है| बरहाल, बादल के कहने का मतलब था कि बसपा गठबंधन के साथ उनकी पार्टी पंजाब में जबरदस्त परिणाम ला रही है|

यह पढ़ें - ये पाकिस्तानी लड़की PM Modi की क्यों कर रही इतनी तारीफ? कुछ इसकदर है मुरीद, देखें VIDEO

बतादें कि, तमाम अलग-अलग Exit Poll में पंजाब में आम आदमी पार्टी की बढ़त दिखाई जा रही है| Exit Poll बता रहे हैं कि पंजाब में आप पूर्ण बहुमत से आ रही है| आप को 60 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं जबकि कांग्रेस आप से बहुत पीछे है और वह 30 सीटों के आसपास सिमट सकती है| वहीं, फिर कांग्रेस के पीछे-पीछे अकाली दल है जिसके पास 15 के आसपास सीटें आ रही हैं| तो वहीं पंजाब में बीजेपी सहित अन्य पार्टियों को तगड़ा झटका लग रहा है| ये पार्टियां कुछ ही सीटों में सिमट जा रही हैं|

इधर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कही ऐसी बात ....

वहीं, इधर पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. करुणा राजू ने जानकारी दी कि 10 मार्च यानि कल 8 बजे मतगणना शुरू होगी। स्टाफ सुचारु रूप से अपना काम करेगा| इस दौरान कोई भी अव्यवस्था न फैले| इसका पूरा ध्यान रखा गया है| पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सिक्योरिटी तैनात की गई है| मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि परिणाम की घोषणा एक व्यवस्थित कार्य है जिसमें सटीकता और धैर्य की आवश्यकता होती है|