Rewari Bus Accident: हरियाणा में सवारियों से भरी बस हादसे का शिकार; चालक ने कंट्रोल खोया, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

हरियाणा में सवारियों से भरी बस हादसे का शिकार; चालक ने अचानक कंट्रोल खोया, एक व्यक्ति की मौत होने की खबर, कई लोग घायल

Haryana Rewari Bus Accident Latest News Update

Haryana Rewari Bus Accident Latest News Update

Rewari Bus Accident News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में सवारियों से भरी एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई. खबर लिखे जाने तक इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत होने की जानकारी मिली है. जबकि 8-10 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल कोसली में भर्ती कराया गया है. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है.

कोसली-टूमना रोड पर हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा रेवाड़ी के कोसली क्षेत्र में हुआ. यहां कोसली-टूमना रोड पर बस अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई. हादसे के दौरान बस में कई लोग सवार थे. जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए और बस में फंसे लोगों की मदद करने के साथ सूचना पुलिस को दी गई. वहीं सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम भी तुरंत मौक पर पहुँच गई और राहत-बचाव कार्य करते हुए आगे की कार्रवाई की.

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. शुरुवाती जाँच में बस के अनियंत्रित होने और चालक के कंट्रोल खोने की बात सामने आई है. वहीं पुलिस ने हादसे में मारे गए एक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसकी शिनाख्त की जा रही है.