युवती ने फर्जी IAS बनकर की शादी; बाद में पति को 40 लाख रुपए की मांग कर धमकाया, बोली- झूठे केस में फंसाकर बर्बाद कर दूंगी

Bareilly Fake Woman IAS Threats To Husband After Marriage Demands 40 lakhs

Bareilly Fake Woman IAS Threats To Husband After Marriage Demands 40 lakhs

Bareilly Fake Woman IAS Arrest: इस देश में अब गजब ही हाल है. लड़कियां क्या ही करके मानेंगी पता नहीं. दरअसल उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने हर किसी को चौंका दिया. यहां एक युवती ने फर्जी IAS बनकर एक युवक से शादी की. युवक भी युवती के झांसे में आ गया. लेकिन शादी के बाद धीरे-धीरे युवती का झूठ खुलने लगा. जिसके बाद वह युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग करने लगी. आखिरकार युवक ने हिम्मत जुटाकर पुलिस मेंशिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद खुद को आईएएस बताने वाली युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें-

''मैं IPS अधिकारी, चलो सैल्यूट करो मुझे...'' 40 रुपए के चक्कर में फर्जी IPS पहुंचा जेल, असली पुलिस ने निकाल दी सारी रंगबाजी

फेसबुक पर मिले थे दोनों, दोस्ती-प्यार के बाद शादी

खुद को IAS अफसर बताने वाली आरोपी युवती की पहचान बदायूं की रहने वाली साधना के रूप में हुई है. वहीं युवक की पहचान D. Farma किये बरेली के अभिषेक के रूप में हुई है. बताया जाता है कि साधना और अभिषेक दोनों फेसबुक पर मिले थे. यहां बातचीत का सिलसिला बढ़ा और इसके बाद दोस्ती गहरी होती गई. धीरे-धीरे प्यार हो गया. बात शादी तक पहुंच गई. साधना फेसबुक पर अभिषेक को बताती थी कि उसका UPSC एग्जाम क्लियर हो चुका है और वह आईएएस बन गई है. जिस तरह साधना बता रही थी, अभिषेक पर भरोसा कर रहा था. उसे अहसास नहीं हुआ कि साधना जो कुछ बता रही है, वो सब फर्जी है.

यह भी पढ़ें-

गजब! नकली IAS बन DM से मिलने पहुंचा युवक; खुद को यूपी में नगर आयुक्त बताया, पोल खुली तो अब सिसक-सिसक रो रहा

शादी के धमकाकर 40 लाख रुपये की डिमांड

इधर जब साधना के साथ अभिषेक की शादी हो गई तो कुछ दिनों में पता चला कि वह तो कुछ भी नहीं है. आईएएस होना तो बहुत दूर की बात. जब अभिषेक ने साधना इस बारे में बता करने की कोशिश की वह टाल-मटोल करती रही. इसके बाद उसने कहा कि ज्यादा इधर-उधर करोगे तो केस कर दूंगी. आरोप है कि साधना ने शादी के बाद अभिषेक से 40 लाख रुपए की मांग की और उस पर पुश्तैनी जमीन बेचने का दबाव बनाया. वहीं पैसे नहीं देने पर उसे और उसके पूरे परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाकर बर्बाद करने की धमकी दी.

साधना सोच रही थी कि उसकी धमकी से अभिषेक डर जाएगा और किसी को कुछ नहीं बताएगा. लेकिन अभिषेक ने हिम्मत दिखाई और पुलिस थाने गया और साधना के खिलाफ शिकायत दी. पुलिस जांच में महिला के IAS होने की बात झूठ साबित हुई. फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. पुलिस ने अब इस पूरे मामले में आगे जांच-पड़ताल और बनती कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें-

पकड़ा गया फर्जी IAS अफसर; मर्सिडीज, डिफेंडर जैसी लग्जरी गाड़ियों के काफिले में घूमता था, लोग असली अधिकारी समझ बैठते थे