''मैं IPS अधिकारी, चलो सैल्यूट करो मुझे...'' 40 रुपए के चक्कर में फर्जी IPS पहुंचा जेल, असली पुलिस ने निकाल दी सारी रंगबाजी
Lucknow Fake IPS Arrest Viral Video Social Media Reactions
Lucknow Fake IPS Viral Video: इस गोला में गजब तेजस्वी लोग हैं भाई, रंगबाजी जमाने के लिए 2 मिनट की मैगी की तरह कुछ भी बन जाते हैं। बताओ जिस UPSC की परीक्षा को पास करने और IPS बनने में लोगों की जिंदगी निकल जाती है। लेकिन लखनऊ में एक भाई साहब सड़क पर खड़े-खड़े IPS बन गए। मतलब स्वयं को स्वयं से ही IPS अधिकारी घोषित कर लिया। लेकिन यह सब करना महोदय को भारी पड़ गया। अब असली पुलिस ने ले जाकर जेल में डाल दिया है और सारी हवाबाजी टाइट हो गई है।
दरअसल फर्जी IPS का यह पूरा मामला लखनऊ के महानगर क्षेत्र का है। जहां सफ़ेद टीशर्ट पहने और चश्मा लगाए एक शख्स ने यहां एक दुकान से खाने का बंद लेकर उसे 40 रुपये देने में आनाकानी की। शख्स पैसे देने की बजाय दुकानदार पर अपना रौब दिखाने लगा। इसके बाद दुकानदार ने लखनऊ पुलिस को फोन घुमा दिया। दुकानदार की शिकायत पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी शख्स पैसा देने में आनाकानी करता रहा और पुलिस पर भी दबाव बनाने की पूरी कोशिश की। लेकिन पुलिस ने सारी हेकड़ी निकाल दी।
यह भी पढ़ें-
मैं IPS अधिकारी, चलो सैल्यूट करो मुझे
जब पुलिस पहुंची तो इस शख्स ने एक सिपाही से कहा कि 'मैं IPS अधिकारी हूं और नोएडा में पोस्टेड हूं, चलो कैप लगाओ और सैल्यूट करो मुझे।' लेकिन सिपाही ने ऐसा करने से मना कर दिया और फर्जी IPS शख्स से कहा कि आप वर्दी में नहीं हैं। सिपाही ने शख्स से कहा कि केवल उन्हीं अफसरों को सैल्यूट किया जाता है, जो वर्दी पहने हुए रहते हैं। इसके बाद शख्स सिपाही से उलझता रहा। कुछ देर में मौके पर दरोगा की एंट्री हुई। शख्स ने दरोगा से भी सैल्यूट करने को कहा। इसके बाद दरोगा ने शख्स से आईडी दिखाने को कहा। जिस पर शख्स ने कहा कि आईडी वह सुबह दिखा देगा। शख्स की भाषाशैली और बॉडीलैंग्वेज पर शक गहराता गया।
यह भी पढ़ें-
40 रुपए के चक्कर में फर्जी IPS पहुंचा जेल
आखिरकार शख्स का फर्जी ड्रामा पुलिस के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। पुलिस की जांच-पड़ताल देख शख्स के भी पसीने छूट गए। वहीं पुलिस ने भी जब सख्ती दिखाई तो शख्स के फर्जी IPS बनने का सारा चिट्ठा खुल गया। जांच में IPS होने का रौब झाड़ने वाला यह शख्स असल में नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला इंजीनियर निकला। जिसके बाद पुलिस ने शख्स को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी शख्स पर लोगों को गुमराह करने और पुलिस के नाम धोखा देने और फर्जीवाड़ा करने के आरोप में कार्रवाई की है। खुद को नोएडा का IPS बताने वाले इस शातिर शख्स की पहचान मिथिलेश शुक्ला के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें-
सामने आया वीडियो
लोग बोले- जेल में दिमाग ठीक हो जाएगा
इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कई लोग इस तरह का मामला देखकर हैरान हैं और कुछ इस पर मज़ाकिया तंज़ कस रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि इन भाई साहब को अगले कुछ दिनों तक जेल में रखना चाहिए। ताकि पता चल जाए की नकली पुलिस बनने पर असली पुलिस कैसी सेवा करती है। लोगों ने कहा कि भाई साहब कुछ दिन जेल में रहेंगे तो एकदम ठीक हो जाएंगे। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि कैस-कैसे लोग हैं, एक कप चाय-बंद के लिए IPS बन जाते है। गजब की बेरोजगारी चल रही भाई?
यह भी पढ़ें-
हवालात से सामने आया वीडियो
