Bihar Fake IAS: गजब! नकली IAS बन DM से मिलने पहुंचा युवक; खुद को यूपी में नगर आयुक्त बताया, पोल खुली तो अब रो रहा

गजब! नकली IAS बन DM से मिलने पहुंचा युवक; खुद को यूपी में नगर आयुक्त बताया, पोल खुली तो अब सिसक-सिसक रो रहा

Bihar Chhapra Fake IAS Officer Video Crime Latest News

Bihar Chhapra Fake IAS Officer Video Crime Latest News

Bihar Fake IAS News: अब तो गजब ही हो रहा है। लोग नकली अधिकारी बन जा रहे हैं। वो भी कोई छोटा-मोटा अधिकारी नहीं बल्कि सीधे IAS अधिकारी। अगर IAS का फुल फॉर्म भी पूछ दिया जाए तो सही से न बता पाएंगे। दरअसल बिहार के छपरा जिले से एक ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक नकली IAS बन यहां के DM (असली IAS) से मिलने पहुंच गया। युवक ने खुद को IAS अधिकारी बताया और जिला अधिकारी से मुलाक़ात की। लेकिन DM छपरा को शक हुआ तो फिर सारी पोल खुल गई। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा में फर्जी CBI इंस्पेक्टर गिरफ्तार; सोनीपत में पुलिस ने दबोचा, लोगों के सामने रौब झाड़ता घूम रहा था, शक होने पर कार्रवाई

खुद को यूपी में नगर आयुक्त बताया

मिली जानकारी के मुताबिक युवक का नाम रितेश कुमार है। रितेश का कहना है कि वह डीएम से मिलना चाहता था और मिलने के चक्कर में ही वह IAS बना। ताकि उसकी मुलाक़ात हो जाए। रितेश पहले भी दो बार डीएम छपरा से मुलाक़ात कर चुका था। बताया जाता है कि छपरा के ज़िला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव को रितेश कुमार ने अपना परिचय दिया कि वह यूपी कैडर का आईएएस है और इस समय नगर आयुक्त नियुक्त है। रितेश कोट-पैंट और टाई में डीएम से मिलने पहुंचा था ताकि वह ड्रेसअप के साथ वास्तव में अधिकारी ही लगे। लेकिन जब छपरा DM ने रितेश से मुलाक़ात के बीच बातचीत की तो जिला अधिकारी को शक हो गया। जिसके बाद रितेश पकड़ा गया।

पकड़ा गया फर्जी IAS अफसर; मर्सिडीज, डिफेंडर जैसी लग्जरी गाड़ियों के काफिले में घूमता था, लोग असली अधिकारी समझ बैठते थे

अब सिसक-सिसक रो रहा

पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद थाने में जब मीडिया ने नकली IAS रितेश कुमार से बातचीत की तो उसने इस बारे में बताया कि वह क्यों आईएएस बना। उसने नकली IAS बनने के लिए माफी मांगी। बातचीत के दौरान वह सिसक-सिसकर रोता रहा। फिलहाल नकली IAS बने रितेश कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, बिहार में इस तरह के मामले में पहले भी सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों बिहार से एक मामला सामने आया था जिसमें एक युवक 2 लाख रुपये में IPS अधिकारी बनकर घूम रहा था।

 

2 लाख में तुरंत बना 'IPS'; अब डॉक्टर बनने के मूड में ये युवक, वर्दी में दिखा तो पुलिस उठा लाई थी थाने, पूरी कहानी ने हिला दिया

गजब कॉन्फिडेंस है भाई; खुद को PMO का सीनियर ऑफिसर बताया, कश्मीर में फुल सरकारी भौकाल के साथ काटी मौज, पर CID ने 'खेला' कर दिया

IAS अफसर 10 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार; फिर तलाशी में सरकारी आवास से इतना कैश मिला, नोटों का ढेर देख दिमाग चकरा जाएगा