Aniruddhacharya: अनिरुद्धाचार्य बोले- मोदी जी को याद दिलाओ कि वह प्रधानमंत्री बन चुके; देश में गौ हत्या रोकें, वीडियो

अनिरुद्धाचार्य बोले- मोदी जी को याद दिलाओ कि वह प्रधानमंत्री बन चुके; देश में गौ हत्या रोकें, कहा- सरकार ही गौ मांस सप्लाई का लाइसेंस बांट रही

Aniruddhacharya Maharaj Bold Statement On PM Modi Over Cow Slaughter

Aniruddhacharya Maharaj Bold Statement On PM Modi Over Cow Slaughter

Aniruddhacharya on PM Modi: देश में गौ हत्या रोकने, गौ मांस पर बैन और गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने को लेकर मांग लगातार तेज हो रही है. जहां इसी कड़ी में अब वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीधे तौर से घेराबंदी की है. अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि मोदी जी प्रधानमंत्री बनने से पहले कहते थे कि गौ हत्या बंद होनी चाहिए. गौ मांस बहुत सप्लाई होता है. गाय को राष्ट्र माता बनाना चाहिए. लेकिन जब वह खुद प्रधानमंत्री बन गए हैं तो न गौ हत्या रोक रहे हैं और न ही गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दे पा रहे.

मोदी जी को कोई याद दिलाओ कि वह प्रधानमंत्री बन चुके

दरअसल अनिरुद्धाचार्य ने कहा, ''हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी जब प्रधानमंत्री नहीं बने थे, उनका तब का मैं एक इंटरव्यू सुन रहा था. जिसमें वह कह रहे थे कि गाय को राष्ट्र माता बनाओ. मोदी जी खुद कह रहे थे कि गौ हत्या बंद करो. कब कह रहे थे जब वह प्रधानमंत्री नहीं थे. अब तो मोदी जी प्रधानमंत्री बन गए हैं, मोदी जी को कोई याद दिलाओ कि वह प्रधानमंत्री बन चुके हैं और उनसे कहो कि अब आप गौ हत्या बंद कराइए क्योंकि आप ही कहते थे गौ हत्या बंद होनी चाहिए. गौ मांस बहुत सप्लाई होता है.''

सरकार ही गौ मांस सप्लाई का लाइसेंस बांट रही

अनिरुद्धाचार्य ने आगे कहा, ''हमसे तो ये सब रुकेगा नहीं. गौ मांस सप्लाई करने का लाइसेंस हम तो बनाकर दे नहीं रहे. न ही जनता लाइसेंस बना रही है. लाइसेंस तो सरकार ही बांट रही है. मोदी जी प्रधानमंत्री बनने से पहले बोले थे कि गौ हत्या न हो और गौमांस पर रोक लगे. अब बन चुके हैं तो उन्हें पूर्ण रूप से गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देना चाहिए.'' फिलहाल पीएम मोदी पर सीधे बयानबाजी कर अनिरुद्धाचार्य महाराज चर्चा में आ गए हैं. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो

अपने बयानों से सुर्ख़ियों में रहते अनिरुद्धाचार्य

वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज अपने बयानों से अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं. एक तरफ जहां वह देश के विभिन्न मुद्दों पर बोलते नजर आते हैं तो वहीं दरबार में आये लोगों से सीधे बातचीत के दौरान अनिरुद्धाचार्य का मजेदार संवाद की भी खूब चर्चा रहती है. लोगों के सवालों का वह कई बार अतरंगी और मजेदार जवाब देते नजर आते हैं. अनिरुद्धाचार्य की एक ख़ास बात ये है कि वह देश के युवाओं के बीच भी काफी चर्चित और मशहूर हैं. इसके अलावा अनिरुद्धाचार्य वृंदावन में गौरी-गोपाल आश्रम में भंडारा लगातार हजारों लोगों का पेट भरते हैं. साथ ही उन्होंने अपने घर परिवार से उपेक्षित कई वृद्ध माताओं की सेवा के लिए भी वृद्ध आश्रम बनाया हुआ है.