बूथ मार्केट में आग लगने से हड़कप।दो शॉप आग की चपेट में। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

बूथ मार्केट में आग लगने से हड़कप।दो शॉप आग की चपेट में। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

1000262003

Panic ensued after a fire broke out at the Booth Market

चंडीगढ़। Panic ensued after a fire broke out at the Booth Market, सेक्टर-44 स्थित बूथ मार्केट में सोमवार शाम अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दो दुकानें उसकी चपेट में आ गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन दोनों दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग शाम करीब 4 बजे लगी। देखते ही देखते धुआं पूरे इलाके में फैल गया, जिससे आसपास के दुकानदारों और लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।

आग की चपेट में एक कन्फेक्शनरी की दुकान और एक खाने-पीने की दुकान चपेट में आ गई। दोनों दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटें और धुआं इतना अधिक था कि आसपास की दुकानों तक भी खतरा पैदा हो गया। स्थिति को देखते हुए आसपास की सभी दुकानों को एहतियात के तौर पर खाली करा दिया गया, ताकि कोई जनहानि न हो।

एक घंटे में फायरबिग्रेड ने पाया काबू

स्थानीय दुकानदार वासु ने बताया कि फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

फायर ब्रिगेड की तत्परता के कारण बड़ा हादसा टल गया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पूरी बूथ मार्केट इसकी चपेट में आ सकती थी।