Agra Shivling Viral Video: चमत्कार या कुछ और ही... फ्रिज में बर्फ की 'शिवलिंग' जैसी बनी आकृति, दर्शन कर रहे लोग
BREAKING
महिला ने जज की कुर्सी पर किया जादू-टोना; कर्नाटक से चौंकाने वाला मामला, केस का रुख बदलने के लिए हरकत, गिरफ्तार कर भेजा जेल चमत्कार या कुछ और ही... फ्रिज में बर्फ की 'शिवलिंग' जैसी बनी आकृति, अमरनाथ हिमलिंग मान दर्शन को पहुंचे लोग, चढ़ावा चढ़ रहा उत्तर प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे सिविल डिफेंस कार्यालय, होमगार्डों को मिलेगा पांच लाख का कैशलेस मेडिकल बीमा राजस्थान में अपराध पर सख्त हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, अब जिले में वारदात पर आईजी और एसपी की तय होगी जवाबदेही लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का शुभारंभ, अब 22 मिनट में पूरा होगा सफर; यूपी में बढ़ेगा इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार

चमत्कार या कुछ और ही... फ्रिज में बर्फ की 'शिवलिंग' जैसी बनी आकृति, अमरनाथ हिमलिंग मान दर्शन को पहुंचे लोग, चढ़ावा चढ़ रहा

Agra Ice Shivaling in Fridge People Worshipping Viral Video

Agra Ice Shivaling in Fridge People Worshipping Viral Video

Agra Shivling Viral Video: यह देश आस्थावान लोगों का है और यहां पर लोग चमत्कार बहुत जल्दी मान लेते हैं. उत्तर प्रदेश के आगरा में कुछ ऐसा ही हुआ है. जहां एक घर में फ्रिज के डीप फ़्रीज़र में बर्फ की 'शिवलिंग' जैसी आकृति बनने पर लोगों ने पूजा-पाठ शुरू कर दी है. लोग फ्रिज में बर्फ की 'शिवलिंग' के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. हर-हर महादेव के जयकारे गूँज रहे हैं. इस 'शिवलिंग' को पवित्र अमरनाथ हिमलिंग से जोड़कर शिव का चमत्कार माना जा रहा है. यही नहीं लोग फ्रिज के अन्दर शिवलिंग पर चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं. मौके से वीडियो सामने आया है और तेजी से वायरल है.

Agra Ice Shivaling in Fridge People Worshipping Viral Video

अमरनाथ गुफा से अंतर्ध्यान भोलेनाथ फ्रिज में प्रकट

जिस परिवार के फ्रिज में बर्फ की 'शिवलिंग' जैसी आकृति बनी है. उस घर के एक शख्स का कहना है कि अमरनाथ गुफा में बर्फ का शिवलिंग पिघल चुका है और अब हमारे फ्रिज में भोलेनाथ प्रकट हो गए हैं. अब जब फ्रिज में भोलेनाथ प्रकट हुए हैं तो सब आ रहे हैं और दर्शन कर रहे हैं. शख्स ने अपने घर का पता भी बताया. उसने जानकारी दी कि आगरा के खेरिया मोड़ नगला भुजा क्षेत्र में उसके घर में भोलेनाथ प्रकट हुए हैं. फ्रिज में अमरनाथ बाबा बर्फानी के प्रकट होने वाला शख्स का लॉजिक भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल है.

चर्चा का विषय बना यह मामला

जहां एक तरफ लोगों ने इसे चमत्कार मान पूजा-अर्चना शुरू कर दी है तो वहीं दूसरी और कई लोग इसे सामान्य प्रक्रिया बता रहे हैं. अभी तक किसी सरकारी या वैज्ञानिक संस्था ने इसे चमत्कार घोषित नहीं किया है. क्योंकि फ्रिज के भीतर नमी, तापमान और बर्फ जमने की प्राकृतिक प्रक्रिया से भी ऐसी आकृतियां बन सकती हैं. इसलिए इसे आस्था का विषय मानें, लेकिन बिना पुष्टि के इसे चमत्कार बताने से बचें. वैसे आस्था और विज्ञान दोनों नजरियों से इस मामले की चर्चा जारी है.

लोगों ने बिजली कट कर दो फिर देखो

उत्तर प्रदेश के आगरा का यह मामला सोशल मीडिया पर काफी दिलचस्प बना हुआ है. जो लोग इसे एक सामान्य प्रक्रिया बता रहे हैं उनका कहना है कि चमत्कार को कन्फर्म करने के लिए कुछ देर फ्रीज़ की बिजली ऑफ कर देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि एक बार लाइट चली जाए, सबकी आंखे खुल जाएंगी. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि इस मंदिर में आने वाले चढ़ावे में कोई घोटाला न हो जाए. सीसीटीवी लगा देना चाहिए.

Agra Ice Shivaling in Fridge People Worshipping Viral Video

 

चमत्कार! मौत बस छूकर निकल गई; कलेजा कंपा देगा केरल का यह भयानक वीडियो, कुछ फासले से ट्रक के नीचे कुचलने से बची युवती