उत्तर प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे सिविल डिफेंस कार्यालय, होमगार्डों को मिलेगा पांच लाख का कैशलेस मेडिकल बीमा
BREAKING
महिला ने जज की कुर्सी पर किया जादू-टोना; कर्नाटक से चौंकाने वाला मामला, केस का रुख बदलने के लिए हरकत, गिरफ्तार कर भेजा जेल चमत्कार या कुछ और ही... फ्रिज में बर्फ की 'शिवलिंग' जैसी बनी आकृति, अमरनाथ हिमलिंग मान दर्शन को पहुंचे लोग, चढ़ावा चढ़ रहा उत्तर प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे सिविल डिफेंस कार्यालय, होमगार्डों को मिलेगा पांच लाख का कैशलेस मेडिकल बीमा राजस्थान में अपराध पर सख्त हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, अब जिले में वारदात पर आईजी और एसपी की तय होगी जवाबदेही लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का शुभारंभ, अब 22 मिनट में पूरा होगा सफर; यूपी में बढ़ेगा इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार

उत्तर प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे सिविल डिफेंस कार्यालय, होमगार्डों को मिलेगा पांच लाख का कैशलेस मेडिकल बीमा

1000261531

Civil Defence offices to be opened in every district of Uttar Pradesh

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में सिविल डिफेंस के कार्यालय अब प्रदेश के प्रत्येक जिले में खुल गए हैं, जिससे कि सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक जिला प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय कर लोगों की मदद कर सकें।

इसके साथ ही होमगार्डों के लिए अब पांच लाख रुपये का कैशलेस मेडिकल बीमा की व्यवस्था की गई है, जिसका लाभ वे ले सकें। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने सोमवार को हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं।

पुराने जेल मैनुअल को बदला 

उन्होंने बताया कि कारागार मंत्री के रूप में कार्य करने के दौरान उन्होंने अंग्रेजों के जमाने के बने जेल मैनुअल को बदलने का कार्य किया था। कैदी महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों की जेल में शिक्षा के लिए टीचर्स का प्रबंधन किया गया।

कैदियों के साथ संवाद करके उनके भविष्य को बदलने का प्रयास किया गया। जुर्माने की राशि न होने के कारण जेल में बंद छह हजार से अधिक कैदियों को आर्थिक सहायता देकर जेल से रिहा कराया गया।

होमगार्ड्स की समस्या दूर की जा रही 

अब सिविल डिफेंस और होमगार्ड विभाग का स्वतंत्र प्रभार मिलने के बाद होमगार्डों और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास लगातार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों से संवाद कर उनको पुलिस और

प्रशासन से समन्वय कर किस तरह से लोगों की मदद करनी है, इसके सुझाव दिए। इस दौरान सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।