खरड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार थार पलटने से जम्मू के 22 वर्षीय युवक की मौत, पिता ने उठाए सवाल

खरड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार थार पलटने से जम्मू के 22 वर्षीय युवक की मौत, पिता ने उठाए सवाल

1000261981

Tragic road accident in Kharar: 22-year-old youth

Tragic road accident in Kharar: 22-year-old youth, पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में जम्मू के 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक की तेज रफ्तार महिंद्रा थार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान जम्मू निवासी 22 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा खरड़ के कैप्टन चौक के पास हुआ, जहां तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और थार पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। वहीं, मृतक के पिता ने बेटे की मौत को लेकर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें इस हादसे में किसी साजिश की आशंका है और पुलिस को सभी पहलुओं से जांच करनी चाहिए।

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है और सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।