70 लाख की हीरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, जल्दी अमीर बनने के चक्कर में बना सप्लायर

1000261943

Accused arrested with heroin worth ₹70 lakh

जीरकपुर का वंश, बरवाला से गिरफ्तार

पंचकूला। Accused arrested with heroin worth ₹70 lakh, पंचकूला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लाख रुपये कीमत की हीरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने पानीपत निवासी वंश ग्रोवर को बरवाला से गिरफ्तार किया। आरोपी हाल ही में जीरकपुर में रह रहा था और पंचकूला में हीरोइन सप्लाई करने आया था।

पुलिस ने आरोपी से 321 ग्राम हीरोइन बरामद की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बरामद हीरोइन की बाजार कीमत 60 से 70 लाख रुपये आंकी जा रही है।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी जल्दी अमीर बनने के लालच में नशे का कारोबार करने लगा था। वह ट्राइसिटी में हीरोइन सप्लाई करता था और पंजाब से माल लाता था।

पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर आगे सप्लाई किसे की जानी थी और नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं, इसका खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि हीरोइन सप्लाई करने वाले और लिंक तोड़ने के लिए आगे भी कार्रवाई की जाएगी।