हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन की तैयारी तेज, जींद रेलवे जंक्शन पर पहुंची स्पेशल ट्रेन; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन की तैयारी तेज, जींद रेलवे जंक्शन पर पहुंची स्पेशल ट्रेन; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

1000261893

Preparations for the hydrogen train inauguration intensify

जींद। Preparations for the hydrogen train inauguration intensify, हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को एसपीजी की टीम और दिल्ली मंडल के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) संजीव कुमार सिन्हा जींद रेलवे जंक्शन पर पहुंचे। एडीआरएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। वहीं, एसपीजी ने रेलवे जंक्शन और सीआरएसयू में हेलीपैड का निरीक्षण किया।

बैठक के दौरान एडीआरएम ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए रेलवे की सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी होनी चाहिएं। जंक्शन परिसर की साफ-सफाई, यात्री सुविधाएं, प्लेटफार्म व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, प्रवेश व निकास मार्ग, पार्किंग और वीआइपी मूवमेंट से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

वहीं, 10 दिन बाद हाइड्रोजन ट्रेन मंगलवार को शकूरबस्ती से जांच के बाद जींद पहुंच गई है। ट्रेन शकूरबस्ती से चलकर जींद जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर रुकी। ट्रेन को उद्घाटन से पहले फूलों से भव्य तरीके से सजाया जाएगा। पीएम के रूट पर पड़ने वाले प्रत्येक मकान में जाकर टीम ने पूछताछ की और नए किरायेदारों के बारे में जानकारी ली।

अलग-अलग ट्रैक पर ट्रेन का हो चुका ट्रायल

जींद से सोनीपत रूट पर ट्रेन की स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। हालांकि, हाइड्रोजन ट्रेन 110 से 140 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ सकती है। पिछले दिनों ट्रेन का हाई स्पीड ट्रायल हुआ था।

ट्रेन को अलग-अलग ट्रैक पर 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ाकर देखा गया था। जींद से रोहतक, जींद से किलाजफरगढ़, दिल्ली सब्जी मंडी, सोनीपत से दिल्ली जींद से खरैंटी, बहादुरगढ़ व शकूरबस्ती के बीच हाई स्पीड ट्रायल हुए थे।

हाइड्रोजन ट्रेन आने पर डिप्टी स्पीकर पहुंचे जंक्शन

जैसे ही विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा को पता चला कि जंक्शन पर दस दिन बाद हाइड्रोजन ट्रेन आ रही है, तो वो भी तुरंत वहां पहुंच गए। उन्होंने हाइड्रोजन ट्रेन के इंजन में चढ़ कर चालक से बातचीत की और हाइड्रोजन ट्रेन के साथ एक सेल्फी भी ली। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव ने रैली स्थल का किया दौरा

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने मंगलवार को रैली स्थल का दौरा किया। अधिकारियों को रैली में पहुंचने वाले लोगों के लिए पेयजल, पंखे-कूलर, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाएं करने के आदेश दिए।

चंडीगढ़ में ईमेल के जरिये प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को आई धमकी को लेकर पत्रकारों के सवाल पर खुल्लर ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। रैली को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। काफी संख्या में पुलिस कर्मी रैली स्थल पर तैनात किए गए हैं।

पूरी सड़क कर दी जाएगी ब्लॉक

17 जुलाई को सुबह आठ बजे के बाद पुलिस लाइन से लेकर रेलवे स्टेशन तक सड़क पर नो एंट्री रहेगी। पूरी आठ किलोमीटर लंबी सड़क को ब्लॉक कर दिया जाएगा। किसी भी होटल में 17 जुलाई को आनलाइन या आफलाइन बुकिंग भी नहीं हो पाएंगी। दूसरी तरफ रेलवे जंक्शन को सजाने के लिए सहारनपुर से विशेष पौधे और घास मंगवाई गई है।

वंदे भारत पार्क में घास को लगाया जा रहा है। दूसरी तरफ मंगलवार को भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव भी जींद पहुंची। उन्होंने कहा कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आत्मनिर्भर भारत और हरित भविष्य की नई पहचान है।