PM Modi के चंडीगढ़ दौरे पर DC ने की अहम बैठक; अधिकारियों से तैयारियों को लेकर जानकारी ली, काम में कोई कोताही न बरतने का निर्देश

PM मोदी के चंडीगढ़ दौरे पर DC ने की अहम बैठक; अधिकारियों से तैयारियों को लेकर जानकारी ली, काम में कोई कोताही न बरतने का निर्देश

Chandigarh DC Meeting Update Over PM Modi Visit VVIP Arrangements

Chandigarh DC Meeting Update Over PM Modi Visit VVIP Arrangements

PM Modi Chandigarh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (17 जुलाई) को चंडीगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं. पीएम के दौरे को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो रखा है और सुरक्षा व अन्य प्रबंधन समेत तमाम तैयारियों को पूरा करने में तेजी से लगा हुआ है. इसी बीच आज बुधवार को चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव ने पीएम के दौरे के सम्बन्ध में एक अहम समीक्षा बैठक की है. जिसमें उन्होंने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों से तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी ली और साथ ही अहम दिशा-निर्देश भी जारी किए.

Chandigarh DC Meeting

डीसी निशांत यादव ने सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात प्रबंधन, कार्यक्रम स्थल प्रबंधन, पार्किंग, जनसुविधाओं, आपातकालीन सेवाओं से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा सभी संबंधित विभागों को सौंपे गए कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने जनसुविधा पर विशेष जोर देते हुए कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, सार्वजनिक पार्किंग, शौचालय तथा चिकित्सा सहायता की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही.

उन्होंने कहा कि बारिश की स्थिति में उचित जल निकासी, जलभराव रहित परिसर तथा आमजन की सुविधा के लिए सुरक्षित एवं सूखे पैदल मार्ग सुनिश्चित किए जाएं. इसके अलावा ग्रीन रूम, हेलीपैड तथा अन्य सभी निर्धारित प्रोटोकॉल स्थलों पर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि सभी आवश्यक लॉजिस्टिक एवं प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियां समय से पहले पूरी हो सकें. डीसी ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (पब्लिक एड्रेस सिस्टम) तथा अन्य आवश्यक सेवाओं के कार्यक्रम के दौरान सुचारु रूप से संचालित रहने को भी कहा है.

वहीं डीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी), चंडीगढ़ तथा वीवीआईपी आवागमन मार्गों पर स्थल प्रभारी, कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर प्रभारियों को विशिष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वे मंच प्रबंधन, बैठक व्यवस्था, प्रोटोकॉल, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की निगरानी करेंगे. उन्होंने बताया कि 16 जुलाई, 2026 को सभी विभागों की तैयारियों का आकलन करने तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के लिए व्यापक ड्राई रन आयोजित किया जाएगा. उन्होंने सभी अधिकारियों को ड्राई रन के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है. ताकि किसी भी कमी को तत्काल दूर किया जा सके.

Chandigarh DC Meeting

बैठक में शामिल रहे इन विभागों के अधिकारी

चंडीगढ़ DC निशांत यादव की अध्यक्षता वाली इस समीक्षा बैठक में चंडीगढ़ प्रशासन, चंडीगढ़ पुलिस, इंजीनियरिंग विभाग, परिवहन विभाग, नगर निगम चंडीगढ़, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. डीसी ने अधिकारियों से सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्व पूर्ण करने, सतर्कता बनाए रखने, आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा सौंपे गए दायित्वों में कोई कोताही न बरतने और प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा है.

चंडीगढ़ के सभी शराब ठेकेदारों को DC की कड़ी चेतावनी; शराब लंगर या सोशल मीडिया पर प्रमोशन भारी पड़ेगा, लाइसेंस रद्द, होंगे ब्लैकलिस्ट