Pakistani girl stranded in Ukraine thanks to PM Modi

ये पाकिस्तानी लड़की PM Modi की क्यों कर रही इतनी तारीफ? कुछ इसकदर है मुरीद, देखें VIDEO

Pakistani girl stranded in Ukraine thanks to PM Modi

Pakistani girl stranded in Ukraine thanks to PM Modi

रूस के हमले (Russia attacks on Ukraine) के बाद यूक्रेन में बदहवाशी की जो तस्वीर नजर आ रही है, वह बेहद भयावह और दर्दनाक है| लोगों से उनका बहुत कुछ शायद सबकुछ छूट रहा है| लेकिन वह मजबूर हैं क्योंकि जान जो बचानी है| इस समय तो यूक्रेन में लोगों की लिए जान ही सबसे कीमती है| आपको बतादें कि, यूक्रेन के लोग यहां से बाहर दूसरी जगहों पर शरण ले रहे हैं ताकि उनकी जिंदगी सुरक्षित रह सके| लोग कितने ज्यादा घबराये हुए हैं इसका अंदाज आप इसी से लगा सकते हैं कि लाखों की संख्या में लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं और एक हद तक ये सिलसिला जारी है|

यह पढ़ें - यूक्रेन की लड़कियां 'सस्‍ती' और 'सेक्‍सी', अरे दर्द न समझो पर ऐसी बातें तो न करो, लेकिन इस नेता की जुबान नहीं कांपी

 

वहीं, यूक्रेन के लोगों के अलावा अन्य देशों के जो लोग यहां रह रहे थे, उनमें भी अपने देश लौट जाने की अफरा-तफरी है| इधर, बात अगर भारत की करें तो हजारों की एक बड़ी संख्या में भारतीय अपने देश पहुंच चुके हैं| भारत सरकार अपने देश के लोगों को यूक्रेन से निकालने में तत्परता दिखा रही है| वहीं, अजब बात यह है कि जहां भारत सरकार अपने लोगों को यूक्रेन से निकाल रही है तो वहीं इस बीच भारत सरकार द्वारा अन्य देशों के लोगों को भी निकालने में मदद दी जा रही है| जहां यही कारण है कि आज अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की एक लड़की भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नहीं थक रही है|

यह पढ़ें - बढ़ेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत? भारत सरकार बता रही कि वह क्या फैसला लेगी, देखें

कुछ इसकदर है मुरीद....

बतादें कि, भारत की ओर से मदद पाकर बड़ी राहत पाने के बाद पाकिस्तानी लड़की ने वीडियो (Pakistani Girl Video) जारी किया है और भारत, भारतीय दूतावास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है| वीडियो में पाकिस्तानी लड़की ने कहा - 'मेरा नाम आसमा शफीक है और मैं पाकिस्तान से हूं, मैं कीव में स्थित भारतीय दूतावास की बहुत शुक्रगुजार हूं कि वहां से इस कठिन और खतरनाक स्थिति में मेरी मदद की गई| मैं फंस गई थी| मैं भारत के प्रधानमंत्री की भी शुक्रगुजार (Pakistani Girl thanks to PM Modi) हूं| अब मैं अपने घर सुरक्षित पहुंच जाऊँगी| मदद करने के लिए धन्यवाद। जानकारी की अनुसार, भारत ने मदद देकर आसमा शफीक को ऐसी सुरक्षित जगह छोड़ दिया है कि वह वहां से अब सीधा पकिस्तान जा सकेगी|

देखें वीडियो  ....

बांग्लादेश ने भी धन्यवाद दिया....

बताते हैं कि, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने यूक्रेन से बांग्लादेश के 9 नागरिकों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से आ रहे भारतीय ...

बतादें कि, यूक्रेन की स्थिति बेहद बिगड़ गई है| भारत सरकार बड़ी सूझबूझ के साथ योजना के तहत यूक्रेन से भारतीयों को निकाल रही है| यूक्रेन से भारतीयों को निकालने की प्रक्रिया को 'ऑपरेशन गंगा' नाम दिया गया है| अभीतक जहां भारत सरकार सामान्य विमानों में भारतीयों को भारत ला रही थी तो वहीं अब भारतीय वायुसेना को भी इसमें शामिल किया गया है ताकि भारतीयों को भारत लाने की प्रक्रिया में तेजी आ सके|  बतादें कि, भारत सरकार रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी और पोलैंड के रास्ते स्वदेश ला रही है।

जंग का 14वां दिन.....

बतादें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज 14वां दिन है| रूस और यूक्रेन के बीच यह लड़ाई अब भीषण दौर में पहुंच चुकी है| रूस की सेना लगातार यूक्रेन के कई हिस्सों में गोलीबारी सहित भयंकर विस्फोटक हमले कर रही है| इस बीच यूक्रेनी सेना भी रूस के हमलों का जवाब देने में लगी हुई है| बरहाल, यूक्रेन में काफी नुकसान हो रहा है| जान का भी और माल का भी| यूक्रेन में सैनिकों सहित कई आम लोगों की मौत हुई है| हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी एक बड़ा दावा कर रहे हैं कि यूक्रेन ने युद्ध के दौरान रूस के हजारों सैनिकों को मार गिराया गया है|