Security Tightened at Delhi Borders

किसान घाट प्रदर्शन के बाद दिल्ली बॉर्डर पर हाई अलर्ट, NH-44 पर थ्री-लेयर बैरिकेडिंग

kisan

Security Tightened at Delhi Borders

सोनीपत। किसान घाट प्रदर्शन के बाद दिल्ली से सटे सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नेशनल हाईवे-44 (NH-44) पर सोनीपत से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

पुलिस ने मुरथल टोल, कुंडली बॉर्डर और हाल्दाना बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की है, जबकि भिगान टोल प्लाजा पर थ्री-लेयर बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। दिल्ली की ओर जाने वाले सभी वाहनों की गहन जांच की जा रही है तथा संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

स्थिति को देखते हुए हाईवे और सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस कमिश्नर ममता सिंह ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और हाईवे पर बनाए गए विभिन्न चेकिंग प्वाइंट्स का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने, निगरानी मजबूत करने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।