CJP Lathi Charge: CJP चीफ अभिजीत दीपके ने मांगी माफी; कहा- लड़कियों को पुरुष पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पीटा

CJP चीफ अभिजीत दीपके ने मांगी माफी; कहा- लड़कियों को पुरुष पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पीटा, जंतर-मंतर पर फिर से जुटे युवा

CJP Chief Abhijeet Dipke Apologizes Over Girls Beaten By Delhi Police Lathi Charge

CJP Chief Abhijeet Dipke Apologizes Over Girls Beaten By Delhi Police Lathi Charge

CJP Sansad March Lathi Charge: 20 जुलाई सोमवार को 'चलो संसद' मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के युवा-छात्र प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां भांजी. आंसू गैस के गोले छोड़े गए. ताकि प्रदर्शनकारियों के भारी हुजूम को संसद की ओर बढ़ने से रोका जा सके. हालांकि पुलिस की इतनी जद्दोजहद और ताकत झोंके जाने के बावजूद भी प्रदर्शनकारी संसद के नजदीक पहुंच चुके थे. पुलिस के लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं, कईयों के सिर भी फूटे हैं. वहीं प्रदर्शन में शामिल कई लड़कियां भी लाठीचार्ज में घायल हुई हैं. जिसके बाद अब CJP चीफ अभिजीत दीपके ने माफी मांगते हुए एक बयान जारी किया है.

Delhi Police Lathi Charge

CJP चीफ अभिजीत दीपके ने क्या कहा?

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, ''मैं अपने सभी समर्थकों से माफी मांगता हूं, खासकर उन लड़कियों से जिन्हें पुरुष पुलिस अधिकारियों ने बेरहमी से पीटा. हम बेहतर कर सकते थे. मैं आपको दिल्ली पुलिस की अमानवीय कार्रवाई से बचाने के लिए बेहतर प्रयास कर सकता था. एक धर्मेंद्र प्रधान, जो 20 से अधिक छात्रों की मौत के लिए जिम्मेदार है, को बचाने के लिए सरकार कई और युवा छात्रों का खून बहाने को तैयार थी. जो घायल हुए हैं वे कृपया मुझे डीएम करें. मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से बात करना चाहता हूं और माफी मांगना चाहता हूं.''

CJP Chief Abhijeet Dipke

जंतर-मंतर पर फिर से जुटे युवा

संसद मार्च और दिल्ली पुलिस लाठीचार्ज के बाद जहां सोमवार शाम जंतर-मंतर खाली दिख रहा था तो वहीं मंगलवार सुबह एक बार फिर जंतर-मंतर पर युवाओं की भीड़ इकट्ठा हो गई है. कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर से भारी हुजूम की तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि ''हमें जितना दबाओगे, हम उतना ही ऊपर उठेंगे!!'' यानि कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन जारी है और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी हो रही है. प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना है कि हम शांति से प्रदर्शन करने वाले तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जातीं. हम धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफ़ा लेकर रहेंगे.

कॉकरोच जनता पार्टी की 3 प्रमुख मांगे

ज्ञात रहे कि एक दिन पहले विरोध प्रदर्शन के बीच CJP के 2 मुख्य प्रवक्ताओं ने सरकार से बातचीत के स्तर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की थी और अपनी मांगों की लिस्ट उन्हें सौंपी थी. CJP ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से 'सोनम वांगचुक की तुरंत रिहाई', धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा हो' और 'आत्महत्या करने वाले सभी NEET कैंडिडेट्स को 1Cr का मुआवजा' दिए जाने की मांग की है. वहीं इन मांगों पर केंद्रीय मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि वह इस बारे में सही लेवल पर अपनी लीडरशिप से बात करेंगे.उन्होंहने कुछ समय मांगा है और अभी तक कोई वादा नहीं किया गया है. हमारी मांगें साफ हैं.

धर्मेंद्र प्रधान गृह मंत्री अमित शाह से मिले

कल एक तरफ जहां प्रदर्शनकारी संसद की तरफ कूच कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. नीट पेपर लीक और इस्तीफे को लेकर बढ़ते विवाद और युवा प्रदर्शनकारियों के संसद मार्च के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मुलाक़ात के कई कयास लगाये जा रहे हैं. इस्तीफ़े की पुरजोर मांग और सरकार के सामने बदलते हालातों के बीच इस मुलाकात को बेहद अहम् माना जा रहा है. माना जा रहा है कि सरकार पर बढ़ते दबाव के चलते धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा भी हो सकता है.