दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया
Congress Protest Near Prime Minister Modi Residence In Delhi
Congress Protest In Delhi: दिल्ली में बीते कल कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान युवा-छात्र प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां भांजी गईं. जिसे लेकर सियासत गरमा गई है. युवाओं के समर्थन में अब कांग्रेस भी खुलकर मैदान में है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज RML अस्पताल जाकर घायल प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात भी की. वहीं इसके बाद राहुल गांधी ने लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया. जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा समेत अन्य कांग्रेस नेता और तमाम पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे.
इस्तीफा दो... इस्तीफा दो ✊
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge और नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi के साथ कांग्रेस सांसदों और नेताओं ने छात्रों पर की गई बर्बरता और जुल्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना ही होगा।
???? दिल्ली pic.twitter.com/efn8olrg73
PM मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
विरोध प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई. शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त करने के आरोप में धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई. इसके साथ ही छात्रों पर लाठीचार्ज कराने को लेकर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को घेरा गया. वहीं PM आवास के पास कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन के चलते वहां दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बल को तैनात किया गया है. भारी संख्या में पीएम आवास के आसपास रैपिड एक्शन फोर्स और सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं. वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोक कल्याण मार्ग पहुंच राहुल गांधी से बात की है.
We have marched to PM Modi’s house to demand answers from him for the brutalities against young students yesterday.
The Government doesn’t want to take any accountability or does it want to have a debate on it in Parliament.
PM and HM must resign for destroying the future of… pic.twitter.com/gnU3ZkRKDx
कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया
लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में भी लिया है और बसों में डालकर ले गई. हिरासत में लिए गए नेताओं में पंजाब से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, कन्हैया कुमार जैसे कई नेता शामिल हैं. हिरासत में लिए जाते समय सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि अगर सांसदों का यह हाल है, तो सोचिए छात्रों के साथ क्या हो रहा होगा? वहीं चन्नी ने कहा कि यह बीजेपी का आतंकवाद है, वे छात्रों की बात नहीं सुनते.
मोदी सरकार छात्रों की बात नहीं सुन रही है। ये सरासर गुंडागर्दी है।
- लोकसभा सांसद @CHARANJITCHANNI जी pic.twitter.com/LgarkCitUk