पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल

पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल

1000267121

AAP attacks Congress over paper leak protest

नई दिल्ली। AAP attacks Congress over paper leak protest, पेपर लीक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सवाल उठाए हैं। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सासंद संजय सिंह ने कांग्रेस पर CJP के धरने को कमजोर करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, "CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने आवास पर धरने पर बिठा दिया।"

SANJAY SINGH

एक घंटे के भीतर ही मोदी सरकार ने बातचीत शुरू कर दी- आतिशी

वहीं आप विधायक आतिशी ने एक्स पर लिखा, "यह कमाल है! CJP और सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर एक महीने से विरोध-प्रदर्शन। मोदी सरकार उनसे बात करने से इनकार करती है। वहीं राहुल गांधी पीएम आवास के बाहर विरोध करने की इजाजत मिली। एक घंटे के भीतर ही मोदी सरकार ने बातचीत शुरू कर दी। वाह! क्या जुगलबंदी है!"

WhatsApp Image 2026-07-21 at 17.51.43

कांग्रेस का पीएम आवास के पास प्रदर्शन

पेपर लीक मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता पीएम आवास के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी ने देशवासियों से धरने में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए।

कांग्रेस ने रखी तीन मांगे

  1. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
  2. गृह मंत्री अमित शाह सदन में बयान दें और इस पर चर्चा हो
  3. स्टूडेंट्स की अन्य मांगों को सरकार पूरा करे

जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से की बात

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पीएम आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी से मिलने पहुंचे हैं। वह उनसे बातचीत कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने कन्हैया कुमार, चरणजीत सिंह चन्नी, के. सुरेश सहित कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया है।