झुंझुनूं में दिल दहला देने वाली वारदात, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी की हत्या, शव संदूक में छिपाया
Shocking incident in Jhunjhunu: Wife murdered for refusing
जयपुर। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी । हत्या के बाद आरोपित ने शव के हाथ-पैर तोड़कर संदूक में छिपा दिया।
आरोपित का 16 वर्षीय बेटा जब भी मां के बारे में पूछताछ तो वह उसे गुमराह कर देता। यह सिलसिला चार दिन तक चलता रहा।
मंगलवार सुबह जब घर में अधिक बदबू आने लगी तो आरोपित ने वारदात की जानकारी अपने मित्र को दी। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर लिया है।
पत्नी को मारकर शव संदूक में छिपाया
सूजानगढ़ पुलिस थाना अधिकारी रामसिंह यादव ने बताया कि 16 जुलाई को आरोपित ने पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगे तो उसने इन्कार कर दिया। इस पर दोनों में विवाद हो गया।
इस दौरान आरोपित ने सरिये से पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए उसने शव के हाथ-पैर तोड़कर संदूक में छिपा दिया। आरोपित ने पूछताछ में पत्नी के हाथ-पैर तोड़ने का कारण संदूक के आकार को बताया है।
वारदात के समय दंपती का बेटा घर पर नहीं था। वह घर लौटा तो आरोपित ने बेटे को बताया कि मां कहीं गई हुई है। बेटा लगातार चार दिन तक मां के बारे में पूछता तो वह अलग-अलग बहाने बनाकर टाल देता था।