राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार

1000267294

Congress lashes out over the detention of Rahul Gandhi and Priyank

शिमला। Congress lashes out over the detention of Rahul Gandhi and Priyank, दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा को हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही है और युवाओं की आवाज को पुलिस के बल पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रेस को जारी बयान में कुलदीप राठौर ने कहा कि देशभर में लगातार सामने आ रहे प्रश्नपत्र लीक के मामलों से करोड़ों छात्रों का भविष्य संकट में है। छात्र पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं, बल्कि तानाशाही का परिचायक है।

राठौर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन्हें हिरासत में लेकर केंद्र सरकार ने अपनी लोकतंत्र विरोधी सोच उजागर कर दी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के सवालों का जवाब देने से बच रही है और विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है। लगातार सामने आ रहे प्रश्नपत्र लीक के मामलों ने युवाओं का भरोसा तोड़ा है, लेकिन सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय विरोध करने वालों को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इसे बलपूर्वक छीना नहीं जा सकता।

कुलदीप राठौर ने केंद्र सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने, प्रश्नपत्र लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।