Anil Vij Demands Case Against Rahul

राहुल गांधी के PM आवास प्रदर्शन पर अनिल विज का हमला, बोले- सुरक्षा में सेंध का केस दर्ज हो

undefined

Anil Vij Demands Case Against Rahul

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा छात्रों के समर्थन में प्रधानमंत्री आवास के बाहर किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास जैसे हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र में प्रदर्शन करना गंभीर मामला है और इस पर राहुल गांधी के खिलाफ सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

अनिल विज ने कहा कि यदि राहुल गांधी किसी मुद्दे पर सरकार से बात करना चाहते हैं तो उसके लिए संसद उचित मंच है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर का क्षेत्र हाई-सिक्योरिटी जोन है, जहां किसी भी प्रकार की चूक गंभीर सुरक्षा खतरा पैदा कर सकती है। उनके अनुसार, वहां कोई भी संदिग्ध व्यक्ति पहुंच सकता है और किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा NEET परीक्षा और कथित पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर भी अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक मामले की जांच सुरक्षा एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से कर रही हैं। यदि किसी के पास कोई ठोस सबूत है तो वह जांच एजेंसियों को सौंप सकता है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।