Delhi Metro Stations Closed: दिल्ली में बंद किए गए ये मेट्रो स्टेशन; रात में प्रदर्शनकारियों का भारी बवाल

दिल्ली में बंद किए गए ये 16 मेट्रो स्टेशन; रात में प्रदर्शनकारियों का भारी बवाल, CJP ने कहा- वो हमारे साथ नहीं, संसद में भी प्रदर्शन जारी

Delhi 16 Metro Stations Closed Youth Student Protest Live Update

Delhi 16 Metro Stations Closed Youth Student Protest Live Update

Delhi Metro Stations Closed: दिल्ली में पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्स्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में जारी युवा-छात्रों का विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया है. एक तरफ जहां जंतर-मंत रपर CJP प्रदर्शनकारियों का भारी हुजूम उमड़ा पड़ा है तो वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस भी पूरी ताकत से सरकार के खिलाफ छात्रों के मुद्दों को लेकर खड़ी नजर आ रही है.

इस बीच मंगलवार रात कुछ युवा प्रदर्शनकारियों के बवाल करने और सुरक्षा कर्मियों पर हमला करने की तस्वीर भी देखने को मिली है. हालाँकि CJP ने बयान जारी कर कहा कि उपद्रव करने वाले उन प्रदर्शनकारियों से हमारा सम्बन्ध नहीं है, हम केवल जंतर-मंतर पर शांति से प्रदर्शन कर रहे हैं. कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर के अलावा कहीं और इकट्ठा होने की अपील नहीं की है.

यह वीडियो सामने आया

दिल्ली में बंद किए गए ये मेट्रो स्टेशन

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए और सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली में मेट्रो स्टेशन अगले निर्देश तक बंद किए गए हैं. DMRC की ओर से जानकारी दी गई है कि लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन अगले निर्देश तक बंद कर दिए गए हैं. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

Delhi Metro Stations Closed Youth Student Protest Live Update

संसद में विपक्ष का प्रदर्शन जारी

मानसून सत्र के दौरान संसद परिसर में आज कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. विपक्ष के नेता काले कपड़े पहनकर विरोध जता रहे हैं. कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "पिछले 3 दिनों से हम NEET एग्जाम पेपर लीक पर चर्चा और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एडजर्नमेंट मोशन ला रहे हैं. लेकिन सरकार हमारी मांग नहीं मान रही है. कल, जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है लेकिन किस नियम के तहत? यह सरकार इस मुद्दे पर इनसेंसिटिव क्यों है? हम 3 मांगों पर अपना आंदोलन जारी रखेंगे - NEET पेपर लीक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और स्टूडेंट्स के खिलाफ FIR वापस लेना. हम स्टूडेंट्स के लिए लड़ेंगे.''