पठानकोट-जालंधर हाईवे पर भीषण हादसा, बेकाबू बस ने चार लोगों को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने बस में लगाई आग
Horrific accident on Pathankot-Jalandhar Highway
पठानकोट। Horrific accident on Pathankot-Jalandhar Highway, पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत गांव कोतलपुर के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित प्राइवेट बस ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और बस को आग के हवाले कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे से गुजर रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अचानक अपना संतुलन खो बैठी। अनियंत्रित होकर बस सड़क के किनारे खड़े चार लोगों के ऊपर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग बुरी तरह से घायल होकर ज़मीन पर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा, बस को किया आग के हवाले हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने भागने का प्रयास कर रहे बस चालक को रोकने की कोशिश की और आक्रोश में आकर हाईवे पर ही बस को घेर लिया।