बुलंदशहर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में छात्राओं के प्रवेश और छात्रावास की बड़ी घोषणा

बुलंदशहर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में छात्राओं के प्रवेश और छात्रावास की बड़ी घोषणा

1000267587

Chief Minister Yogi Adityanath arrives in Bulandshahr

शिकारपुर (बुलंदशहर)। Chief Minister Yogi Adityanath arrives in Bulandshahr, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर पहुंचे। यहां पर सीएम ने छात्रों से अलग बातचीत में कहा अनुशासित रहकर देश की सेवा करने के लिए आगे आना होगा। भविष्य उनका इंतजार कर रहा है।

शनिवार सुबह साढ़े दस बजे हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद मंच पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने स्कूल परिसर हाल में अलग बैठकर आरएसएस के पदाधिकारियों से कुछ देर गुफ्तगू करने के पश्चात विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों से बातचीत करते हुए उन्हें अनुशासन में रहने को कहा।

 

मुख्यमंत्री ने बच्चों को कुछ भविष्य में तरक्की के कुछ मूल मंत्र भी दिए। रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में वर्तमान में केवल छात्रों के ही एडमिशन लिए जाते थे। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि आगे से छात्राओं का भी प्रवेश विद्यालय में होगा। छात्राओं के रहने के लिए छात्रावास रज्जू भैया की माताजी ज्वाला देवी के नाम पर होगा। जिसका निर्माण प्रदेश सरकार द्वारा कराया जाएगा।

रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर विद्या भारती द्वारा संचालित है। जिसका भूमि पूजन 24 अगस्त 2018 में महामंडलेश्वर अवधेशानंद जी महाराज ने किया। विद्यालय के लिए 32 बीघा भूमि गांव खंडवाया निवासी पूर्व सैनिक राजपाल सिंह द्वारा दान में दी गई। राजपाल सिंह जनसेवा कल्याण समिति के प्रबंधक नरेश सिंघल के मुताबिक वर्तमान में विद्यालय में 17 प्रांतों के करीब 320 बच्चे अध्ययनरत हैं।

विद्यालय को भूमि दान देने वाले राजपाल सिंह को मुख्यमंत्री ने मंच पर बुलाकर पट्टा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सार्थक ग्रुप की चेयरमैन मंजू त्यागी एवं संचालन राजू शर्मा एवं अजय गोयल ने संयुक्त रूप से किया।

विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करने वालों में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सीएल बरेजा, आईआईटी रुड़की के प्रो एमएल शर्मा, विद्या भारती के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनवीर सिंह, मंजू त्यागी एवं भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर मौजूद रहे।