मुख्यमंत्री धामी आज 488 एकल महिलाओं को देंगे स्वरोजगार की सौगात, 2.76 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि होगी जारी

1000267613

Chief Minister Dhami to gift self-employment opportunities

देहरादून। Chief Minister Dhami to gift self-employment opportunities, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना में चयनित आठ जिलों की 212 एकल महिलाओं को उद्यम स्थापना के लिए बुधवार को अनुदान की प्रथम किस्त प्रदान की जाएगी।

मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन लाभार्थियों को 1,55,40,000 रुपये की राशि प्रदान करेंगे। साथ ही योजना के प्रथम चरण की 276 लाभार्थियों को भी 1,20,76,875 रुपये की द्वितीय किस्त भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद रहेंगी।

सीएम धामी आज इन लाभार्थियों को प्रदान करेंगे यह राशि

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत एकल निराश्रित, प्रत्यक्तता, विधवा, एसिड अटैक पीड़ित समेत अन्य कारणों एकल जीवन जी रही महिलाओं को उनके निवास स्थान, गांव या क्षेत्र में ही स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना में चयनित महिलाओं को विभिन्न व्यवसायों के लिए अधिकतम दो लाख रुपये के प्रोजेक्ट के लिए 75 प्रतिशत अनुदान सरकार दे रही है।

पहले 3,45,34,500 रुपये की राशि प्रदान की थी।

इसी कड़ी में बीती 10 फरवरी को मुख्यमंत्री ने प्रथम चरण में छह जिलों की 484 महिलाओं को दी जाने वाली अनुदान राशि की प्रथम किस्त के रूप में 3,45,34,500 रुपये की राशि प्रदान की थी। अब द्वितीय चरण में बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आठ जिलों अल्मोड़ा, चंपावत, चमोली, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी व देहरादून की 212 चयनित महिलाओं को धनराशि प्रदान की जाएगी। इनके अलावा देहरादून, नैनीताल व टिहरी जिलों की 276 महिलाओं को द्वितीय किस्त भी दी जाएगी।