जयपुर मेट्रो फेज-2 का आज होगा शुभारंभ, 13,037 करोड़ की परियोजना से शहर को मिलेगी नई रफ्तार

1000267635

Jaipur Metro Phase-2 to be launched today

Jaipur Metro Phase-2 to be launched today, जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना के निर्माण की औपचारिक शुरुआत आज से होगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 12 बजे सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो में परियोजना का भूमि पूजन करेंगे. इसके साथ ही मानसरोवर से चौपड़ तक मेट्रो विस्तार के काम की शुरुआत होगी. परियोजना की लागत केंद्र और राज्य सरकार 50:50 के अनुपात में वहन करेंगी. राजस्थान मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मांगी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई को परियोजना का शिलान्यास किया था. अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत करेंगे.

41 किमी कॉरिडोर विकसित होगा  

मेट्रो फेज-2 के तहत मानसरोवर से टोंक रोड होते हुए सीतापुरा तक करीब 41 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर विकसित किया जाएगा. परियोजना में कुल 36 स्टेशन प्रस्तावित हैं.  इनमें 34 एलिवेटेड और 2 भूमिगत स्टेशन होंगे. खाटू श्यामजी मंदिर क्षेत्र से जुड़े स्टेशन को मौजूदा फेज-1 से जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा. 

करीब 13,037 करोड़ की परियोजना 

करीब 13,037 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस परियोजना से एयरपोर्ट, गांधी नगर रेलवे स्टेशन, एसएमएस अस्पताल, राजस्थान सचिवालय, कलेक्ट्रेट, जेएलएन मार्ग, सीतापुरा और बी2 बाईपास जैसे प्रमुख क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी.  परियोजना पूरी होने के बाद टोंक रोड, सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र और उत्तरी जयपुर के बीच यात्रा का समय घटने की उम्मीद है. 

हरियाली और सुगम कनेक्टिविटी का संकल्प

मेट्रो के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है. 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत जिले में एक साथ 5 लाख पौधे लगाए जाएंगे. वर्तमान में मेट्रो का उपयोग करने वाले 50 हजार यात्रियों की संख्या फेज-2 के पूरा होने के बाद 2.5 लाख से बढ़कर 4 लाख प्रतिदिन तक पहुंचने का अनुमान है. चाकसू और चौमूं जैसे आसपास के कस्बों को भी फीडर बसों के जरिए इस मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. यह परियोजना जयपुर को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के केंद्र में स्थापित करेगी, जिससे एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के बीच सफर करना बेहद आसान हो जाएगा.