पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
Husband arrested for wife's murder
बद्दी,22 जुलाई,(विक्रम ठाकुर ): Husband arrested for wife's murder, सोलन जिले के बरोटीवाला क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना बरोटीवाला में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार सुरजीत कुमार पुत्र दशरथ महतो, निवासी गांव रजरप्पा साड़ी, जिला रामगढ़ (झारखंड) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि मृतका सुनीता देवी अपने पति सुरेन्द्र बेदिया पुत्र मणि बेदिया के साथ बिरला लेबर गेट, बरोटीवाला के पास किराये के कमरे में रहती थी। बुधवार देर रात महिला कमरे के बाहर मृत अवस्था में मिली।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि सुरेन्द्र बेदिया पहले भी अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। उसे संदेह है कि महिला की हत्या उसके पति ने ही की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया।
घटना की सूचना मिलते ही बद्दी के पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जांच अधिकारियों को निष्पक्ष, वैज्ञानिक एवं त्वरित जांच के निर्देश दिए। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं।
मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सुरेन्द्र बेदिया को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।