सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को अस्पताल के बाहर पुलिस ने रोका

1000268021

Police stopped opposition MPs who had arrived

गुरुग्राम। मेदांता अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे आम आदमी पार्टी, झामुमो, राजद और समाजवादी पार्टी के सांसदों को बुधवार को पुलिस ने अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर रोक दिया।

पुलिस का कहना था कि अस्पताल में केवल परिजनों को ही मुलाकात की अनुमति है। इसके विरोध में विपक्षी सांसद अस्पताल के गेट पर धरने पर बैठ गए।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मीडिया से कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और विपक्षी नेताओं को एक सामाजिक कार्यकर्ता से मिलने तक नहीं दिया जा रहा। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया।