हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान

1000267291

Cloudburst causes massive devastation in Himachal

शाहपुर (कांगड़ा)। Cloudburst causes massive devastation in Himachal, हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। शाहपुर की बोह घाटी के स्पैडा और गढ़गून गांव में बादल फटने से आई बाढ़ में छह मकान बह गए हैं। प्रशासन की टीम ने सूचना मिलते ही प्रभावित क्षेत्र का रुख कर लिया। बताया जा रहा है लोगों ने भागकर जान बचाई। पहाड़ी पर धमाका होने के बाद अचानक बाढ़ और मलबा आ गया, जो छह मकानों को अपने साथ बहाकर ले गया। 

एसडीआरएफ के पहुंचने के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू होगा। कई घरों का नामोनिशान नहीं बचा है। 

बाढ़ के बाद आसपास के लोग सहमे हुए हैं। पहाड़ी से सटे क्षेत्र में जिनके घर हैं, वह मकान छोड़कर बाहर आ गए हैं। लोग घरों में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। 

Shahpur Flash Flood 1

प्रशासन ने एसडीआरएफ को बुलाया है। प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट में किसी व्यक्ति को जानी नुकसान नहीं हुआ है। 

क्या कहते हैं एसडीएम शाहपुर

एसडीएम शाहपुर डा. गणेश ठाकुर ने बताया कि वह स्वंय प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हो चुके हैं। हालांकि डिब्बा और मानेड नाला क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ है और आगे बढ़ने में कठिनाई हो रही है। प्रशासन लगातार हालत पर नजर रखे हुए है। सभी लोगों से आग्रह है कि नदी नालों में पानी का प्रवाह तेज है इस लिए इनके नजदीक न जाएं।

Shahpur Flash Flood 4

न्यांगल में बाढ़ से 15 घर खतरे में

वहीं, जवाली के न्यांगल गांव में नाले का बहाव मुड़ने से 15 घर खतरे में आ गए हैं। नाले में आई बाढ़ से लोगों के खेत भी तबाह हो गए हैं। अब पानी का बहाव कम हो गया है, लेकिन लोग सहमे हुए हैं। 

Shahpur Flash Flood 2