Shameful statement on Ukrainian Girls

यूक्रेन की लड़कियां 'सस्‍ती' और 'सेक्‍सी', अरे दर्द न समझो पर ऐसी बातें तो न करो, लेकिन इस नेता की जुबान नहीं कांपी

Shameful statement on Ukrainian Girls

Shameful statement on Ukrainian Girls

Russia Ukraine War : रूस के हमले के बाद बेशक यूक्रेनी सेना पूरा मुकाबला कर रही है लेकिन यह बात नजरअंदाज नहीं की जा सकती कि रूस के हमले से यूक्रेन कराह उठा है| यूक्रेन की हालत बद से बदतर हो गई है| आलम यह है कि यूकेन के लोग अपना सबकुछ छोड़ दूसरे देशों में शरण लेने को मजबूर हो रहे हैं| यूक्रेन छोड़ने वालों की संख्या लाखों में है| अब आप समझिये कि इन्हें कितनी तकलीफ हो रही होगी, ये बेघर हो गए हैं, जो बनाया था वह सब छूट गया है| इनका दर्द समझना मुश्किल है| कई लोग तो ऐसे हैं जिन्हें ऐसे ही सड़कों पर इधर-इधर समय काटना पड़ रहा है| साथ छोटे-छोटे बच्चे हैं| कैसे इनका दर्द बयां किया जा सकता है? वाकई यह दर्द बहुत बड़ा है| लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो इनके दर्द को तो समझ ही नहीं रहे हैं साथ ही ऊपर से इनपर अभद्र बातें कर रहे हैं| यूक्रेन की लड़कियों के ऊपर शर्मनाक बयानबाजी हो रही है|

यह पढ़ें - माता वैष्णो देवी जाने वाले सावधान! दी जा रही यह बड़ी चेतावनी, यह खबर आपके लिए

एक विदेशी नेता का शर्मनाक बयान....

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मानवीय त्रासदी के बीच ब्राजील के आर्थर नाम के एक नेता ने यूक्रेन की लड़कियों पर बेहद शर्मनाक बयान दिया है| नेता ने यूक्रेन की लड़कियों को 'सस्‍ती' और बहुत 'सेक्‍सी' बताया है| नेता आर्थर का इस तरह का बयान सामने आने के बाद उनकी कड़ी आलोचना हो रही है| विदेशी मीडिया उन्हें इतना घटिया बयान देने के लिए आड़े हाथों ले रही है| मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेता आर्थर का कहना था - यूक्रेन के लोग जब यूक्रेन छोड़ रहे हैं तो वह देख रहे हैं कि इनमें कई सारी लड़कियां हैं और वह बेहद खूबसूरत हैं, उन्होंने खूबसूरत लड़कियों के मामले में पहले कभी ऐसा नहीं देखा| इस दौरान नेता आर्थर ने यूक्रेन की लड़कियों को 'सस्‍ती' और 'सेक्‍सी' भी कहा| हालांकि, अब बताया जाता है कि चौतरफा घिरने के बाद आर्थर ने इस तरह की घटिया बात के लिए पछतावा व्यक्त किया है|

यूक्रेन की लड़कियों-महिलाओं पर अब इस तरह का खतरा....

बतादें कि, यूक्रेन के लाखों लोगों का उनसे सब छिन गया है, बर्बाद हो गया है या हुआ जा रहा है| ऐसे में इनकी स्थिति बेहद खराब हो गई है| दूसरी जगहों पर शरण ले रहे हैं| ताकि अपनी जान बचा सके। लेकिन डर और आशंका यह जताई जा रही है कि इस युद्ध के बीच यूक्रेन की लड़कियों-महिलाओं की इज्जत पर खतरा न पैदा हो जाए| क्योंकि दूसरी जगहों पर शरण लेने वालों में लड़कियां-महिलाएं हैं| कहीं ऐसे में इनपर देह व्यापार या इसकी गुलामी की स्थिति न बन जाए|

जंग का 13वां दिन.....

बतादें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज 13वां दिन है| रूस और यूक्रेन के बीच यह लड़ाई अब भीषण दौर में पहुंच चुकी है| रूस की सेना लगातार यूक्रेन के कई हिस्सों में गोलीबारी सहित भयंकर विस्फोटक हमले कर रही है| इस बीच यूक्रेनी सेना भी रूस के हमलों का जवाब देने में लगी हुई है| बरहाल, यूक्रेन में काफी नुकसान हो रहा है| जान का भी और माल का भी| यूक्रेन में सैनिकों सहित कई आम लोगों की मौत हुई है| हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी एक बड़ा दावा कर रहे हैं कि यूक्रेन ने युद्ध के दौरान रूस के हजारों सैनिकों को मार गिराया गया है|

 

यह पढ़ें - सेक्स से इंकार करना क्रूरता... हाईकोर्ट की इस गंभीर मामले पर यह विशेष टिप्पणी