Government of India On Petrol Diesel Price Hike

बढ़ेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत? भारत सरकार बता रही कि वह क्या फैसला लेगी, देखें

Government of India On Petrol Diesel Price Hike

Government of India On Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price News : यह चर्चा बड़ी जोरों पर चल रही है कि विधानसभा चुनाव खत्म हो गया है और अब देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price) में गजब की बढ़ोत्तरी कर दी जाएगी| बतादें कि, विपक्षी नेताओं ने इस चर्चा को ज्यादा गर्म कर रखा है और जिससे आम लोगों की टेंशन बढ़ी हुई है| खैर, अब पेट्रोल-डीजल की कीमत पर भारत सरकार का बड़ा बयान सामने आया है|

यह पढ़ें - यूक्रेन की लड़कियां 'सस्‍ती' और 'सेक्‍सी', अरे दर्द न समझो पर ऐसी बातें तो न करो, लेकिन इस नेता की जुबान नहीं कांपी

दरअसल, भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Minister of Petroleum and Natural Gas of India) ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा है कि भारत सरकार रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण देश में तेल की कमी नहीं होने देगी| इसके अलावा पुरी ने पेट्रोल-डीजल की कीमत पर बात करते हुए कहा कि भारत सरकार जो भी निर्णय लेगी, अपने नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही लेगी|

हालात खराब....

पुरी ने कहा कि तेल की कीमत वैश्विक स्तर की कीमत को देखते हुए निर्धारित होती हैं। इंटरनेशल स्थितियों पर निर्भर करती है| पुरी ने कहा कि ये ध्यान रखने वाली बात है कि इस समय विश्व स्तर पर क्या चल रहा है| कैसे हालात हैं| दो देशों में युद्ध की स्थिति है|

ऐसा कहना गलत...

पुरी ने इस दौरान यह भी कहा कि यह कहना गलत है कि चुनाव के चलते भारत सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम पर नियंत्रण किये हुए थी| पुरी ने कहा कि एक हमारे युवा नेता है, वे कहते हैं कि जल्द ही अपनी टंकी भरवा लीजिए। चुनाव ख़त्म हो गए हैं। बतादें कि, राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि फटाफट Petrol टैंक फुल करवा लीजिए। मोदी सरकार का ‘चुनावी’ offer ख़त्म होने जा रहा है।

Petrol Diesel Price Hike
Petrol Diesel Price Hike

 

बतादें कि, वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत में इजाफा हो रहा है|