Navjot Singh Sidhu resigns as Punjab Congress Chief

कहीं खुशी-कहीं गम: उधर भगवंत मान ले रहे Punjab CM पद की शपथ, इधर नवजोत सिद्धू ने सोनिया गांधी को लिखी ये बात और अध्यक्ष पद से दे दिया इस्तीफा

Navjot Singh Sidhu resigns as Punjab Congress Chief

Navjot Singh Sidhu resigns as Punjab Congress Chief

Punjab News : देश के पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड) के विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है| जिसके बाद पार्टी के अंदर हलचल बेहद तेज है| हार पर मंथन चल रहा है और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक्शन में आ गईं हैं| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन पांचों राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों से इस्तीफा मांग लिया है| इधर, अब जब इस्तीफा मांगा गया है तो देना तो पड़ेगा ही| इसलिए इन पांचों राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है| इधर, नवजोत सिद्धू ने भी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है|

यह पढ़ें - जरा पंजाब के इस पुलिसवाले को देखिये, सिद्धू की हार पर कैसे जमकर मना रहा खुशी, रटता जा रहा यह बात, बांटता जा रहा मिठाई

 

सिद्धू ने किया ट्वीट....

सिद्धू ने बुधवार सुबह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा (Navjot Singh Sidhu resigns as Punjab Congress Chief) दे दिया| सिद्धू ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी| उन्होंने इस्तीफे की कॉपी के साथ ट्वीट किया- ''कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा के अनुसार मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है''... सिद्धू ने अपने इस्तीफा पत्र में ज्यादा कुछ नहीं लिखा है| सिद्धू ने बस इतना लिखा- ''कांग्रेस अध्यक्ष मैडम, मैं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं''| बतादें कि, जहां कांग्रेस पंजाब में नहीं जीत पाई तो सिद्धू भी अपनी अमृतसर पूर्व की सीट नहीं बचा पाए|

सिद्धू से पहले यूपी और उत्तराखंड के अध्यक्ष का इस्तीफा....

बतादें कि, सिद्धू से पहले यूपी और उत्तराखंड के कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया| उत्तर प्रदेश प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया| गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतिक्षा पर रुका था|

यह पढ़ें - हार गए सिद्धू तो मजाक उड़ा रहे लोग, बोले- ठोको-ठोको करने वाले को ठोक दिया... देखें सोशल मीडिया पर गुरु कैसे हो रहे ट्रेंड

 

देखें पंजाब का पूरा रिजल्ट.....

बतादें कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड 92 सीटों पर जीत हासिल की है| जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस बहुत पीछे 18 सीटें ही जीत पाई है| वहीं, बीजेपी 2 सीटें जीत पाई है| इधर, बसपा के पास 1 और शिरोमणि अकाली दल के पास 3 सीटें आईं हैं| बतादें कि, पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं| बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 59 सीटों की जरुरत पड़ती है| इसलिए बम्पर बहुमत से आप ने पंजाब में अपनी सरकार बना ली है|

शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव में CM पद की शपथ....

बतादेंकि,  पंजाब में आम आदमी पार्टी की विजयी यात्रा में अब भगवंत मान सीएम पद (Punjab New CM Bhagwant Mann) की शपथ ले रहे हैं| मान शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में सीएम पद की शपथ ले रहे हैं| भगवंत मान ने अपने इस शपथ समारोह में पूरे पंजाब को भी न्योता दिया है| साथ ही पंजाब के लोगों से एक बड़ी अपील भी की है कि पुरुष शपथ समारोह में पीली पगड़ी और महिलाएं पीली शॉल या स्टॉल डालकर आएं|