Chandigarh Student Attacked With Sharp Weapon
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

चंडीगढ़ में वारदात; 10वीं के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला, स्कूल के बाहर ही युवकों ने घेरा

Chandigarh Student Attacked With Sharp Weapon

Chandigarh Student Attacked With Sharp Weapon

Chandigarh Student Attacked With Sharp Weapon: चंडीगढ़ में आपराधिक वारदातें बढ़ती जा रहीं हैं। शहर में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो रखे हैं कि वह आएदिन किसी न किसी पर तेजधार हथियार से हमला कर रहे हैं। अब ताजी वारदात सेक्टर-33 से सामने आई है। यहां सरकारी स्कूल के बाहर 10वीं के एक छात्र पर तेजधार हथियार से हमला हुआ है। गनीमत रही कि, छात्र की जान बच गई। हालांकि, हमले में छात्र काफी जख्मी हुआ है। पीड़ित छात्र को सेक्टर-32 के अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

यह पढ़ें- चंडीगढ़ पुलिस के ASI पर जानलेवा हमला; युवकों से पूछा था- यहां क्यों खड़े हो, इतने में चला दिया तेजधार हथियार

स्कूल के बाहर ही युवकों ने घेरा

मिली जानकारी के अनुसार, छात्र को स्कूल के बाहर ही कुछ युवकों ने घेरा और उसपर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। जबकि छात्र बुरी तरह से जख्मी होकर वहीं गिर पड़ा। जिसके बाद आस-पास मौजूद लोगों द्वारा पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित छात्र इलाज के लिए सेक्टर-32 के अस्पताल ले गई। यहां पीड़ित छात्र को भर्ती कराया गया।

यह पढ़ें- चंडीगढ़ में मर्डर से दहशत; तेजधार हथियार से युवक को मौत के घाट उतारा, घरवालों से कहा था- मार्केट जा रहा हूं, अभी आ जाऊंगा

मारपीट के बीच तेजधार हथियार से हमला

बताते हैं कि, पीड़ित छात्र पर हमला उस वक्त हुआ जब वह स्कूल में कोई प्रोजेक्ट फाइल लेने आया था। इस दौरान जब वह स्कूल से बाहर निकला तो अचानक से कुछ युवकों ने उसे घेरकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जहां इस मारपीट के बीच उस पर तेजधार से हमला भी किया गया। फिलहाल, वारदात को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। हमला करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

यह पढ़ें- चंडीगढ़ में युवक का मर्डर, पेट से आंतें बाहर आईं; वो बचने के लिए दौड़ता रहा, बदमाश चाकू घोंपते रहे, कांप गए लाश देखने वाले


रिपोर्ट- रंजीत शम्मी