CJP Members met JP Nadda: CJP के सदस्य केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से 10 मिनट मिले; सौंपी अपनी मांगों की लिस्ट

CJP के सदस्य केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से 10 मिनट मिले; सौंपी अपनी मांगों की लिस्ट, उधर धर्मेंद्र प्रधान अमित शाह से मिलने पहुंचे

CJP Members met Union Minister JP Nadda And Submit Their Demands

CJP Members met Union Minister JP Nadda And Submit Their Demands

CJP Members met JP Nadda: दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बीच आज सोमवार को 'चलो संसद' मार्च निकाला गया. जहां इस दौरान युवा प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. पुलिस के साथ झड़प में कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है. कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर भी फूटे हैं. वहीं दूसरी तरफ इस विरोध प्रदर्शन के बीच CJP के 2 मुख्य प्रवक्ताओं ने सरकार से बातचीत के स्तर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है.

10 मिनट मुलाक़ात कर सौंपी अपनी मांगों की लिस्ट

CJP प्रवक्ताओं ने 10 मिनट की मुलाक़ात कर अपनी मांगों की लिस्ट केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को सौंप दी है. मुलाकात को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि सरकार सुबह बातचीत के लिए आगे आई थी. जिसके बाद हमने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर पहुंचकर लगभग 10 मिनट उनसे मुलाक़ात की और उनके साथ अपनी मांगों को लेकर चर्चा की. उन्हें CJP की मांगों से अवगत करा दिया गया है और उनकी तरफ से बातचीत का भरोसा मिला है.

CJP ने जानकारी देते हुए बताया गया कि हमने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से 'सोनम वांगचुक की तुरंत रिहाई', धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा हो' और 'आत्महत्या करने वाले सभी NEET कैंडिडेट्स को 1Cr का मुआवजा' दिए जाने की मांग की है. वहीं इन मांगों पर केंद्रीय मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि वह इस बारे में सही लेवल पर अपनी लीडरशिप से बात करेंगे.उन्होंहने कुछ समय मांगा है और अभी तक कोई वादा नहीं किया गया है. इसलिए शांति से प्रदर्शन करने वाले तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक मांगे पूरी नहीं हो जातीं. हमारी मांगें साफ हैं.

CJP Members met Union Minister JP Nadda And Submit Their Demands

CJP Members met Union Minister JP Nadda And Submit Their Demands

धर्मेंद्र प्रधान अमित शाह से मिलने पहुंचे

इधर नीट पेपर लीक और इस्तीफे को लेकर बढ़ते विवाद और युवा प्रदर्शनकारियों के संसद मार्च के बीच आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे. रिपोर्ट्स के अनुसार संसद भवन में गृह मंत्री अमित साथ के साथ धर्मेंद्र प्रधान की मुलाक़ात हुई है. इस्तीफ़े की पुरजोर मांग और सरकार के सामने बदलते हालातों के बीच इस मुलाकात को बेहद अहम् माना जा रहा है. कयास भी लग रहे हैं कि सरकार पर बढ़ते दबाव के चलते धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा भी हो सकता है.