Chandigarh Accident: चंडीगढ़ में तेज रफ्तार BMW का कहर; बुलेट को मारी टक्कर, 26 साल के युवक की मौत

चंडीगढ़ में तेज रफ्तार BMW का कहर; बुलेट को मारी टक्कर, 26 साल के युवक की मौत, हादसे के बाद ट्रैफिक जाम में फंसी गाड़ियां

Chandigarh BMW Car Hits Bullet Rider On Road Death Accident News

Chandigarh BMW Car Hits Bullet Rider On Road Death Accident News

Chandigarh Accident News: चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार BMW कार ने एक बुलेट बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद आसपास हड़कंप मच गया. लोग इकट्ठे हो गए. बताया जाता है हादसे के बाद कार चालक मौके से भागा नहीं बल्कि उसने युवक को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया.

घर आ रहा था युवक

BMW कार की रफ्तार क्या रही होगी. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इस हादसे में कार के अगले हिस्से को भी काफी नुक्सान पहुंचा है. वहीं बुलेट भी क्षतिग्रस्त हुई है. हादसे में जिस युवक की मौत हुई है. उसकी पहचान 26 वर्षीय पार्थ, निवासी रामदरबार के रूप में बताई जा रही है. बताया जाता है कि पार्थ एक्सरसाइज के बाद घर लौट रहा था. इसी बीच हादसा हो गया. हादसे के बाद मौके पर ट्रैफिक जाम की भी स्थिति बनी. जिसमें गाड़ियां फंसी नजर आईं. मौके पर पहुँची पुलिस ने फंसे ट्रैफिक को निकाला.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

फिलहाल इस हादसे को लेकर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है और मृतक युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. टक्कर मारने वाले आरोपी BMW कार चालक से पूछताक्ष की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि स्पष्ट तौर से हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके. पुलिस जाँच के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी.