दिल्ली के जंतर-मंतर पर झड़प; CJP के 'चलो संसद' मार्च के दौरान पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज, धारा 163 लागू
Delhi Police Lathicharged CJP Protesters During 'Chalo Sansad' March
CJP 'Chalo Sansad' March: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'चलो संसद' विरोध मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस बल में झड़प हुई है. इस दौरान भीड़ को काबू करने और तितर-बितर करने के लिए रैपिड एक्शन फ़ोर्स (RAF) कर्मियों और पुलिस ने लाठीचार्ज किया. प्रदर्शनकारी अपने मार्च को लेकर आगे बढ़ने में लगे हुए थे. उन्हें संसद का घेराव करना था. जहां इस बीच पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की और इस बीच झड़प हो गई. जिसके बाद पुलिस ने बल का प्रयोग किया. दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. ज्ञात रहे कि संसद में मानसून सत्र भी चल रहा है.
ANI के हवाले से वीडियो
दिल्ली में धारा 163 लागू
इससे पहले CJP की ओर से आज संसद तक मार्च के आह्वान को देखते हुए दिल्ली में धारा 163 लागू कर दी गई. जिसमें जंतर-मंतर प्रोटेस्ट साईट को छोड़कर दिल्ली में कहीं भी मार्च या जुलूस निकलाने पर रोक लगाई गई है. धारा 163 लागु करते हुए आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में बिना अनुमति किसी भी सभा, जुलूस, धरना-प्रदर्शन और सार्वजनिक आयोजन पर रोक रहेगी. साथ ही पांच या उससे अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्र होने पर भी प्रतिबंध रहेगा. धारा 163 को शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लागू किया गया है. वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस वाहनों को रोककर सुरक्षा जांच कर रही है.
जंतर-मंतर पर युवा प्रदर्शनकारियों का भारी हुजूम
दिल्ली पुलिस की चेतावनी- कहीं इकट्ठा न हो लोग
दिल्ली पुलिस की ओर से CJP के 'चलो संसद' मार्च को देखते हुए 19 जुलाई की रात ही एक पब्लिक एडवाइजरी जारी की गई. जिसमें बताया गया कि जंतर-मंतर रोड पर तय प्रोटेस्ट साइट को छोड़कर, नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में सेक्शन 163 BNSS के तहत रोक के आदेश लागू है. 20 जुलाई 2026 को पार्लियामेंट तक किसी भी प्रपोज़्ड मार्च के लिए कोई परमिशन नहीं मांगी गई है और न ही दी गई है. दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी कि लोग किसी भी बिना इजाज़त के इकट्ठा होने या जुलूस में हिस्सा न लें और लागू आदेश का सम्मान करें और पब्लिक शांति, सेफ्टी और सिक्योरिटी बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का साथ दें.
जंतर-मंतर पर कई बड़ी हस्तियां जुटीं
गौरतलब है कि बीते कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना प्रदर्शन जारी है. इस बीच CJP ने सोमवार 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक 'चलो संसद' मार्च निकालने का एलान किया था. जिसके लिए जंतर-मंतर पर रात से ही लोग जुटने शुरू हो गए थे. इस बीच दिल्ली पुलिस ने मार्च की अनुमति न देते हुए जंतर-मंतर के पास बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल को तैनात किया. वहीं दूसरी तरफ 22 दिनों से हड़ताल पर चल रहे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म करने के लिए सरकार के सामने तीन शर्ते रखी हैं. दिल्ली पुलिस ने 18 जुलाई को सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया था. उस दौरान भी भारी हंगामा हुआ था.
????Prohabitory orders u/s 163 BNSS are in force in New Delhi District except designated protest site at Jantar Mantar Road.
Further, no permission has been sought or granted for any proposed march to Parliament on 20 July 2026.
Citizens are advised not to participate in any… pic.twitter.com/aUio5slVM6