रामगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

1000266471

Police seized a tractor-trolley loaded with mining

Police seized a tractor-trolley, पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस द्वारा जिले में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए दिन-रात गश्त, नाकाबंदी और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिसके तहत रामगढ़ चौकी पुलिस ने अवैध खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर कार्रवाई की है।

देर रात नियमित गश्त के दौरान रामगढ़ चौकी पुलिस टीम ने गांव बूंगा के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को संदिग्ध परिस्थितियों में खनन सामग्री ले जाते हुए रोका। जांच करने पर वाहन में अवैध रूप से खनन की गई सामग्री भरी मिली। पुलिस ने तुरंत ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर चौकी रामगढ़ पहुंचाया तथा नियमानुसार आगामी कार्रवाई के लिए माइनिंग विभाग को सूचना दी। विभागीय प्रक्रिया के तहत वाहन को इंपाउंड करवा दिया गया है तथा मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी चिन्हित माइनिंग क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस अभियान को भविष्य में भी पूरी गंभीरता के साथ जारी रखा जाएगा।