पिंजौर की भीमा देवी कॉलोनी में गंदे पानी से हाहाकार, 4 दिन बाद आया तो सीवर जैसा पानी

पिंजौर की भीमा देवी कॉलोनी में गंदे पानी से हाहाकार, 4 दिन बाद आया तो सीवर जैसा पानी

1000266491

Outcry over contaminated water in Pinjore's Bhima Devi Colony

पिंजौर। Outcry over contaminated water in Pinjore's Bhima Devi Colony, भीमा देवी कॉलोनी के लोगों को पिछले 4 दिनों से पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ा। और जब मंगलवार को सप्लाई आई तो नलों से निकलने वाला पानी इतना गंदा था कि उसे देखकर ही लोग दंग रह गए।

स्थानीय निवासी *महेंद्र* ने बताया कि नलों से निकल रहा पानी पूरी तरह गंदा और बदबूदार था। ऐसा लग रहा था मानो इसमें सीवरेज का पानी मिला हुआ हो। इस पानी का उपयोग न तो पीने के लिए किया जा सकता है और न ही घरेलू कार्यों के लिए।

महेंद्र का कहना है कि कॉलोनी में पहले से ही पानी की अनियमित सप्लाई की समस्या बनी हुई है। ऊपर से अब गंदा पानी आने से लोगों की मुश्किलें दोगुनी हो गई हैं।

बरसात का मौसम सिर पर है। ऐसे में गंदे पानी से डायरिया, टाइफाइड जैसी बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। इससे कॉलोनी के बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है। गंदे पानी की सप्लाई को लेकर लोगों में भारी रोष है।.

महेंद्र ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग *PHED* के अधिकारियों से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। विभाग जल्द कार्रवाई करे ताकि लोगों को राहत मिल सके।