जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके का अनशन खत्म, देहरादून के राजेश मल्ल फिर बने चर्चा का केंद्र
Abhijit Dipke ends hunger strike at Jantar Mantar
देहरादून। Abhijit Dipke ends hunger strike at Jantar Mantar, दिल्ली के जंतर-मंतर पर काकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की भूख हड़ताल समाप्त कराने वाले देहरादून के राजेश मल्ल एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में हैं।
दिपके ने उनका हाथ पकड़कर जूस पीकर अपना अनशन समाप्त किया।
दून के चंद्रबनी निवासी राजेश मल्ल वही शख्स हैं, जिन्होंने अपनी बेटी रिया कुमारी थापा की आत्महत्या के बाद शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के हितों की लड़ाई को अपना मिशन बना लिया।
बेटी की मौत के बाद वह लगातार परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और शिक्षा सुधार से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठा रहे हैं।
दिल्ली में युवाओं के प्रदर्शन के दौरान राजेश की मौजूदगी खास चर्चा का विषय रही। अभिजीत दिपके का अनशन समाप्त कराने की तस्वीरें सामने आने के बाद एक बार फिर उनकी भूमिका सुर्खियों में है।
आसपा कार्यकर्ताओं को किया हाउस अरेस्ट
रुड़की। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक मामलों के विरोध में चल रहे धरने और संसद मार्च में शामिल होने जा रहे आजाद समाज पार्टी (आसपा) व भीम आर्मी के पदाधिकारियों को पुलिस ने रुड़की में हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस रविवार देर रात 12 बजे से ही सक्रिय हो गई थी और सुबह घर से निकलते ही इन नेताओं को रोक लिया गया।